Logo
लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में चल रहे छठे चरण के चुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। शाम 5 बजे तक कुरुक्षेत्र में 59.8 प्रतिशत मतदान हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, फरीदाबाद में 51.5 प्रतिशत मतदान रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। 

Haryana: लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में चल रहे छठे चरण के चुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। भीषण गर्मी के बावजूद लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। प्रदेशभर की सभी 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, वहीं मतदाता भी गर्मी की परवाह किए बिना ही मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक कुरुक्षेत्र में 59.8 प्रतिशत मतदान हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, फरीदाबाद में 51.5 प्रतिशत मतदान रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

नेताओं व उम्मीदवारों ने लाइनों में लगकर डाला वोट

लोकसभा आम चुनाव में जनता के साथ चुनाव मैदान में अपने भाग्य को आजमाने वाले प्रत्याशियों ने भी परिवार के साथ लाइन में लगकर अपने मत का प्रयोग किया। उम्मीदवारों को अपने बीच पाकर लोगों में भी खुशी की लहर देखने को मिली। वहीं, आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, जजपा, माकपा, किसान सभा सहित बड़े-बड़े उद्योगपति व गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार संग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट सामान्य तरीके से डाला। वोट डालने के बाद सभी ने परिवार के साथ सेल्फी लेकर सोशल साइट पर डाली, ताकि लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

अंबाला लोकसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बात हाथापाई पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस को बीच में आना पड़ा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एएसआई ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कार्यकर्ता की टांग भी टूटी है। उधर, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर भी भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

शाम 5 बजे तक इस प्रकार रहा मतदान प्रतिशत 

अंबाला 59.6 प्रतिशत

फरीदाबाद 51.5 प्रतिशत

गुरुग्रम 52.7 प्रतिशत

हिसार 55.1 प्रतिशत

करनाल 55.9 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र 59.8 प्रतिशत

महेंद्रगढ़ भिवानी 57.7 प्रतिशत

रोहतक 55.5 प्रतिशत

सिरसा 59.7 प्रतिशत

सोनीपत 53.8 प्रतिशत

टोटल 55.9 प्रतिशत

5379487