Logo
हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, इस बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। जिसके हिसाब से प्रदेश के कई हिस्सों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, राज्य में छह, सात, आठ, नौ और 10 अप्रैल के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ ने आज यानी रविवार के लिए हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम,रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते इन 11 जिलों में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

वहीं 7 अप्रैल को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 8 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला,अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव जारी रहेगी।

जबकि, 9  और 10 अप्रैल को भी कई जिलों में हीटवेव का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने ये नहीं बताया है कि 9 और 10 अप्रैल को किन जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।  

ये भी पढ़ें- पढ़ें दैनिक राशिफल

हरियाणा में 10 और 11 अप्रैल को होगी बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 10 और 11 अप्रैल को बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, इस बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान सावधान रहें। 

हरियाणा में पिछले 24 घंटों  में कैसा रहा मौसम 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में पिछले 24 घंटों  मौसम शुष्क रहा है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रोहतक  (38.1°C) दर्ज किया गया है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में अधिकतम तापमान 32 से 34°C के बीच रहा है। वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में तापमान 34 से 36°C के बीच दर्ज किया गया है।

बाकी जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38°C के बीच रिकॉर्ड किया गया है।, जिसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, गुड़गांव, नूह और पलवल जिलों के कुछ भागों में तापमान सामान्य से काफी अधिक 3.1 से 4.4°C तक रहा है। शेष जिलों में तापमान सामान्य से अधिक 1.6 से 3.0°C दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल (13.8°C) में रिकॉर्ड किया गया है। 

ये भी पढ़ें- PBKS vs RR: पंजाब किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत, जायसवाल और जोफ्रा बने हीरो

5379487