Logo
हरियाणा में आज यानी सोमवार के लिए मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोग अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसे भीषण गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को लेकर ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी चंडीगढ़ ने प्रदेश के 17 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसलिए लोग सतर्क रहे और तेज धूप से बचने की कोशिश करें। वरना आपको लू लग सकती है और आप बीमार भी हो सकते हैं। 

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 7 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक 15 से ज्यादा जिलों में लू चलेगी। जिसके चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है। हालांकि, 10 अप्रैल के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और अधिकतर जिलों में लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को लू से भी राहत मिल सकेगी। इसलिए अगले दो दिनों तक आप अपने जरूरत के सभी काम सुबह या शाम में ही करें। वरना आपको लू और तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। 

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में किसानों को मिलेगा सोलर पंप: इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, यहां पढ़ें तमाम डिटेल्स

हरियाणा में आज इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट 

-सिरसा
-फतेहाबाद
-जींद
-पानीपत
-सोनीपत
-हिसार
-भिवानी
-चरखी दादरी
-रोहतक
-झज्जर,
-गुरूग्राम
-रेवाड़ी
-महेंद्रगढ़
-फरीदाबाद
- मेवात
-पलवल 

हरियाणा में कल इन जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

-चंडीगढ़ (राजधानी)
-पंचकुला
-अम्बाला
-कुरूक्षेत्र
-करनाल
-सिरसा
-फतेहाबाद
-जींद
-पानीपत
-सोनीपत
-हिसार
-भिवानी
-चरखी दादरी
-रोहतक
-झज्जर
-गुरुग्राम
-रेवाड़ी
-महेंद्रगढ़
-फरीदाबाद
-मेवात
-पलवल

 

यह भी पढ़ें-  दैनिक राशिफल

5379487