Logo
आज से हाइवे पर सफर करना महंगा हो गया है। एनएचएआई ने टोल दरों में दो से पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। जिस कारण अब हाइवे पर अपनी गाड़ी को सरपट दौड़ने के लिए वाहन चालकों को अब अपनी जेब पहले से अधिक ढ़ीली करनी पड़ेंगी।

Toll rate news, Satinder Pandit। आज से यानी तीन जून से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों का सफर अब पहले से महंगा हो गया है। एनएचएआई ने टोल दरों में दो से पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है तथा नई टोल दरें आज से ही लागू हो गई है। सभी टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची चस्पा कर दी गई है, ताकि टोल पर नई दरों को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो। उदाहरण के तौर पर इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि दिल्ली पटियाला हाइवे पर जींद से उचाना जाते समय खटकड़ टोल पर पहले कार चालक को एक 115 रुपये टोल देना पड़ता था। अब इसके लिए 120 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार से टोल के आसपास 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन चालकों को मासिक फीस के लिए अब 340 रुपये देने होंगे।

प्रदेश में हर जिला मुख्यालय के चारों तरफ टोल

हरियाणा में एनएचएआई के 60 से अधिक टोल हैं। स्टेट हाइवे के टोल अलग से हैं। यही कारण है कि प्रदेश का लगभग हर जिला मुख्यालय चारों तरफ टोल से घिरा हुआ है। उदाहरण के तौर पर रोहतक शहर की बात करे तो रोहतक शहर के चारों तरफ 10 से 20 किलोमीटर के दायरे में छह टोल हैं। जिनमें झज्जर रोड पर डीघल, हिसार रोड पर मोखरा, जींद रोड पर लाखनमाजरा, दिल्ली रोड पर रोहद व गोहाना रोड पर मकड़ौली व रोहतक झज्जर वाया सांपला छारा टोल है। मकड़ौली टोल की दूरी तो पांच किलोमीटर से भी कम है। प्रदेश के लगभग हर जिला मुख्यालय की यही स्थिति है।

103 किलोमीटर में तीन टोल 

रेवाड़ी से वाया रोहतक चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों को 103 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए तीन बार टोल देना पड़ता है। रेवाड़ी से निकलते ही गंगायचा और रोहतक में प्रवेश करने से पहले डीघल में टोल चुकाना पड़ता है। रोहतक शहर क्रॉस कर गोहाना रोड पर चढ़ते ही मकड़ौली में टोल देना पड़ता है। जबकि कायदे से दो टोल के बीच की दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए। इतना ही नहीं यदि झज्जर से डीघल के बीच से कोई वाहन चालक रोहतक से 152डी होते हुए भी चंडीगढ़ जाना चाहे तो भी उसे तीन टोल देने पड़ेगे। पहला टोल डीघल, दूसरा लाखनमाजरा और फिर यहां से करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करने 152 डी का टोल देना पड़ेगा। इसी प्रकार से हिसार से आने वाले वाहन चालकों को भी करीब 110 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए तीन टोल चुकाने पड़ते हैं।

85 से शुरू होकर अब पहुंच चुका 120 रुपये

जींद पटियाला मार्ग पर खटकड़ टोल की शुरूआत 85 रुपये से हुई थी। जो बाद में बढ़कर 110 रुपये की गई। अब नई दरें लागू होने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को आज से 120 रुपये देने पड़ेंगे। 2020 में हुई किसान आंदोलन के बाद से टोल फीस में की गई यह दूसरी बढ़ोत्तरी है। इससे पहले किसान आंदोलन के दौरान टोल फ्री होने का हवाला देकर टोल फीस में बढ़ोत्तरी की गई थी।

ऐसे समझे नई टोल दरें 

खटकड़ टोल प्लाजा पर यह होंगे नए रेट

यात्रा का प्रकार     कार/जीप, एलएमवी  ट्रक/बस  कॉमर्शियल हेवी व्हीकल  ओवरसाइज
एक तरफ की यात्रा    120         195       405                635                   770 
दोनों तरफ की यात्रा  180         290     605                   950                  1160
मासिक पास          3985     6440     13485                21150              25750
जिले का रजिस्टर्ड वाहन  60     95     200                      315                  385

जींद गोहाना रोड पर लुदाना के पास ये हैं नए टोल रेट

यात्रा का प्रकार   कार/जीप एलएमवी   ट्रक/बस   कॉमर्शियल हेवी व्हीकल   ओवरसाइज
एक तरफ की यात्रा  55          90           90           295                           360
दोनों तरफ की यात्रा  85         35           280         440                           540
मासिक पास    1850        2990         6260        9820                          11955
जिले का रजिस्टर्ड वाहन 30    45           95         145                             180
नरवाना-हिसार रोड पर बद्दोवाल टोल के ये हैं नए रेट

यात्रा का प्रकार  कार/जीप एलएमवी  ट्रक/बस    कॉमर्शियल हेवी व्हीकल    ओवरसाइज
एक तरफ यात्रा     90     140            295          465                                 565
दोनों तरफ यात्रा   130      215        445           700                                 850

मासिक पास    2925     4725            9900        15530                         18905

आज से लागू हो गई नईं दरें

खटकड़ टोल प्लाजा के मैनेजर विजय कालीरमण ने बताया कि नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा तीन जून से नए टोल रेट लागू हो जाएंगे। एक अप्रैल से इन टोल रेटों को बढ़ाना था लेकिन उस समय मुख्यालय से पहले जितना ही टोल रेट लेने के आदेश जारी हो गए थे। अब तीन जून से इन टोल रेटों को बढ़ाया जा रहा है। हालांकि इन रेटों में 'यादा इजाफा नहीं किया गया है। पांच रुपये की बढ़ौतरी की गई। 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहन चालक 340 रुपये में मासिक पास बनवा सकते हैं।

5379487