Logo
हिसार में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग झुलसे थे, जिसमें से दो अन्य लोगों का इलाज अभी जारी है।

Hisar Cylinder Blast: हरियाणा के हिसार में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे घर में भीषण आग लग गई। हादसे में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए, जिसमें पति-पत्नी समेत 3 की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो का अभी भी इलाज चल रहा है।

हिसार में सिलेंडर फटा

यह हादसा सोमवार 27 मई को हिसार के गांव सलेमगढ़ में हुआ था। मृतक कुलदीप अपने परिवार के साथ गांव सलेमगढ़ में रहता था। सोमवार को वह घर पर ही थी। शाम को उसकी पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में गई। इस दौरान जैसे ही उसकी पत्नी ने गैस जाने का प्रयास किया तो अचानक आग भड़क गई। इसके बाद वह और उसकी पत्नी मीरा घर से बाहर की ओर भागे, लेकिन उनके बाहर निकलने से पहले ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में पड़ोसी दिनेश, दीपचंद सोनी व सुलोचना भी आग से झुलस गए थे।

पति-पत्नी समेत 3 की मौत

इस हादसे में आग से झुलसे 5 व्यक्तियों में से पति-पत्नी समेत 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में एक पड़ोसी भी है। पति-पत्नी को इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 2 अन्य घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम कुलदीप, मीरा और दिनेश हैं। वहीं, दीपचंद सोनी व सुलोचना आग से झुलस गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने की आवाज बहुत तेज और दूर तक आई थी। आवाज सुनकर ही सलोचना, दीपचंद सोनी और दिनेश वहां गए थे। इस दौरान वह भी आग की चपेट में आने से झुलस गए।

यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक घर में झांकते हैं। फिर कुछ देर बाद अंदर जाते हैं, तो तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाता है।

5379487