Logo
Historical Places Of Haryana: हरियाणा में कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगह आज भी मौजूद हैं। इन खूबसूरत जगहों के बारे में जानने के बाद यकीनन आपका भी मन इन्हें देखने के लिए आकर्षित होगा।

Historical Places Of Haryana: हरियाणा में कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगह आज भी मौजूद है। इस राज्य की ऐतिहासिक जगहें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में फेमस है। राज्य के कई जिलों में मौजूद ऐतिहासिक इमारत, किला आदि बेहद ही खूबसूरत और फेमस है। अगर आप हरियाणा के प्रसिद्ध जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही काम का है। हम इस आर्टिकल में प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

राय बाल मुकुंद दास का छत्ता: नारनौल में स्थित राय बाल मुकुंद दास का छत्ता पांच मंजिला इमारत है जिसे मुकुंद दास ने बनवाया था जो महान मुगल सम्राट शाहजहां के शासन के समय के नारनौल के दीवान थे। ये संरचना वास्तुकला का अद्भुत नमूना है जिसे कई कमरों, मंडपों और विशाल स्तंभों से सजाया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जगह पर सम्राट अकबर और उनके नौ रत्नों में से एक बीरबल भी यहां आए थे। यही कारण है कि इस जगह को बीरबल के चट्टा के नाम से भी जाना जाता है।

Chhatta Rai Bal Mukand Dass
राय बाल मुकुंद दास का छत्ता

कोस मीनार: करनाल का कोस मीनार एक ऐतिहसिक जगह होने के साथ-साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से भी एक है। कहा जाता है कि ऐतिहासिक जीटी रोड का जब इसका निर्माण शेरशाह सूरी करवा रहे थे तब साल 1540 -1545 के बीच सड़कों के किनारे प्रत्येक कोस पर मीनारों का निर्माण करवाया था। जिस कारण इसे कोस मीनार के नाम से जाना जाने लगा। उस समय यह मीनार दूरी की सूचक के रूप में काम करती थी।

जल महल: हरियाणा के नारनौल जिले में मौजूद जल महल के चारों तरफ पानी से घिरा है, जो इस महल को आकर्षित बनाती है। इस ऐतिहासिक महल का निर्माण शाह कुली खान द्वारा करवाया गया था। पानीपत के द्वितीय युद्ध के बाद इस महल का निर्माण किया गया था। यह महल लगभग 11 एकड़ के विशाल भूखंड में फैला हुआ है

महम की बावड़ी: रोहतक जिले में मौजूद महम की बावड़ी भारत के एक प्रसिद्ध बावडियों में से एक है। इसका निर्माण शाहजहां काल में किया गया था। उस समय ऐसे बावड़ियों का निर्माण पानी इकट्ठा करने के लिए किया जाता था। कहा जाता है कि इस बावड़ी की लम्बाई लगभग 2 सौ से अधिक और चौड़ाई 90 फुट से भी अधिक है। इसके अंदर जाने के लिए लगभग 108 सीढ़ियां बनाई गई हैं।

meham bawdi
महम बावड़ी

मटिया किला: हरियाणा के पलवल में स्थित मटिया किले का निर्माण मध्य काल में किया गया था। इस किले के अंदर कई मकबरे मौजूद हैं। पलवल में घूमने के लिए यह एक बहुत ही अच्छी जगह है। इस किले को अफगान कला का बेहतरीन नमूना भी माना जाता है। हालांकि, आज किले के कई हिस्से खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन इस  किले की  खूबसूरती अभी भी मौजूद है।

Also Read: Jind History: 'हरियाणा की सियासी राजधानी... नाम है जींद', पढ़िये इस शहर की पूरी कहानी

करनाल झील: करनाल झील एक ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ एक पारंपरिक जगहों में से एक है। इस झील को लेकर मान्यता है कि महाभारत काल में महान योद्धा कर्ण द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। कहते हैं कि करनाल शहर की स्थापना भी कर्ण ने ही की थी। वहीं,  इस झील से कुछ ही दूरी पर मौजूद यमुना कैनाल पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। 

5379487