Logo
Ambala News: विश्व विख्यात पहलवान और बीजेपी नेता द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह ने आज अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने एक साथ चाय पी। इस दौरान द ग्रेट खली ने अनिल विज की जमकर तारीफ भी की।

Ambala News: अंबाला के विश्व विख्यात पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह आज रविवार को अंबाला के छावनी सदर बाजार चौक टी-प्वाइंट पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इसके बाद दोनों लोग साथ बैठकर चाय पी। इस दौरान दोनों लोगों ने साथ तस्वीर भी खींचवाई। इसके अलावा ग्रेट खली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा किया। 

द ग्रेट खली ने गृह मंत्री विज की तारीफ की

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली जिन्होंने बड़े-बड़े मुकाबले जीते है और बड़े पहलवानों को हराया है, वह आज हमारे टी-प्वाइंट पर बैठकर हमारे साथ चाय पी रहे हैं। वहीं, द ग्रेट खली ने कहा कि जिस प्रकार धरती साधु-संतों पर टिकी है, इसी प्रकार राजनीति भी अच्छे लोगों पर टिकी है। गृह मंत्री अनिल विज जैसे नेता राजनीति में है तो हमारा देश बहुत ज्यादा तरक्की करेगा। खली ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत आज अम्बाला छावनी का स्वरूप बदल चुका है। यहां कई सुविधाओं में इजाफा किया गया है। खेल का ढांचा सुदृढ़ किया गया है। इसी तरह, मिनी सचिवालय एवं अन्य निर्माण किए गए हैं जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:- 'नीरज शर्मा से वापस लिया जाएगा सर्वश्रेष्ठ MLA का अवार्ड', कांग्रेस विधायक की वेशभूषा विवाद पर बोले विधानसभा अध्यक्ष

उन्होंने आगे कहा कि अनिल विज अम्बाला छावनी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और वह अपने आपको सौभाग्यशाली समझते हैं कि वह आज उनसे टी-प्वाइंट पर मिले। इस दौरान सदर चौक पर गृह मंत्री अनिल विज और द ग्रेट खली के साथ संयुक्त फोटो खिंचवाने के लिए लोग आतुर दिखे। दोनों लोगों के साथ फैंस ने फोटो भी खिंचवाए। इस अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज के मॉर्निंग टी-ग्रुप के सदस्य संजीव वालिया, विपिन खन्ना, अजय बवेजा, गोपी सहगल, अनिल बहल, सुमन जैन सहित अन्य मौजूद रहे। बता दें कि द ग्रेट खली भी 2022 में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा था। इसके बाद से वे भी राजनीति में सक्रिय रहते हैं। 

5379487