Logo
हरियाणा लोकसभा चुनाव में बुरी हार के बाद जेजेपी ने अपनी सभी इकाइयां भंग कर दी हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे।

Ajay Chautala: हरियाणा लोकसभा चुनाव को जेजेपी को बड़ा झटका लगा था। प्रदेश में जननायक जनता पार्टी (JJP) की बहुत बुरी दुर्गति हुई थी। जेजेपी एक भी लोकसभा सीट अपने नाम नहीं कर पाई थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अब जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपनी सभी प्रमुख इकाइयों को भंग कर दिया है। इसका फैसला जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किया है।

जेजेपी ने भंग की अपनी सभी कार्यकारिणी

जेजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तर की कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया।

JJP के संगठन में होंगे बड़े बदलाव

जेजेपी ने हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी उनके पदों से मुक्त कर दिया गया। जेजेपी अब नए सिरे फिर एक बार संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इसको लेकर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि जेजेपी अपने संगठन में बदलाव कर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।

लोकसभा चुनाव में जेजेपी को इन सीटों पर मिला तीसरा स्थान

हरियाणा लोकसभा चुनाव में जेजेपी ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। कई सीटों पर जेजेपी के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। वहीं, पार्टी को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से सिर्फ तीन सीटों पर ही थोड़े वोट मिले, जिसके चलते जेजेपी यहां तीसरे स्थान पर आई। जेजेपी के भिवानी महेंद्रगढ़ से बहादुर सिंह 15265 वोट, गुड़गांव लोकसभा सीट से राहुल यादव फाजिलपुरिया 13278 वोट और रोहतक से रविंद्र महज 6250 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

5379487