Logo
हिसार के सांसद जेपी के शुक्रवार को किरण चौधरी व बीरेंद्र सिंह पर बोल बिगड़ गए। रणबीर महेंद्रा व अनिरूद्ध बंसीलाल के वारिश हैं। महिलाएं कभी भी किसी परिवार वारिस नहीं बन सकती। उचाना में टिकट चौधर नहीं सर्वे से मिलेगी।

जींद। लोकसभा चुनाव में हिसार से कांग्रेस की टिकट पर सांसद चुने जाने के बाद शुक्रवार को उचाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयप्रकाश उर्फ जेपी के बोल बिगड़ गए। कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइंन करने पर किरण व श्रुति चौधरी की आलोचना करते हुए सांसद ने कहा कि महिलाएं कभी भी परिवार की वारिस नहीं हो सकती। रणबीर सिंह महेंद्रा और पौत्र अनिरूद्ध चौधरी ही पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के असली वारिश हैं। किरण पहले भाजपा में चली जाती तो लोस चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन और बेहतर होता। 

किसी की चौधर के नाम पर नहीं, सर्वे से मिलेगा टिकट 

लोकसभा चुनावों से पहले बेटे बृजेंद्र सिंह के बाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर हमला बोलते हुए जयप्रकाश ने कहा कि उचाना में विधानसभा का टिकट किसी की चौधर के नाम से नहीं, बल्कि सर्वे के आधार पर मिलेगा। लोकसभा चुनावों में लोगों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर कांग्रेस को वोट दिए हैं। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले लोगों से लोकसभा चुनावों में नुकसान ही हुआ है। शुक्रवार को जयप्रकाश चुनाव जीतने के बाद अपने धन्यवादी दौरे पर उचाना आए थे।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में गई थी किरण व श्रुति 

लोकसभा चुनावों में भिवानी महेंद्रगढ़ से बेटी श्रुति का टिकट कटने से नाराज चल रही किरण चौधरी व श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ने के बाद बुधवार को दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। किरण व श्रुति ने पार्टी छोड़ने से पहले हुड्डा पर साजिश के तहत बंसीलाल परिवार की राजनीति को खत्म करने की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। जिसके जवाब में हुड्डा के बचाव करते हुए खुद विवादों में घिर गए। जेपी ने कहा कि बंसीलाल के वारिश रणबीर महेंद्रा व अनिरूद्ध चौधरी है। महिलाएं कभी भी परिवार की वारिस नहीं हो सकती। 

पहले जाती तो फायदा होता

जयप्रकाश ने कहा कि किरण व श्रुति पहले से ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पहले ही भाजपा नेताओं का समर्थन करती रहीं हैं। चुनावों से पहले ही पार्टी छोड़ देती तो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होता। जेपी ने किरण के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उचाना में भाजपा से आए नेताओं न कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया। जनता ने वोट भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा के नाम पर दिए हैं। उचाना की टिकट भी चौधर नहीं, बल्कि सर्वे के आधार पर दी जाएगी। 
 

5379487