Logo
करनाल लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद मनोहर लाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। करीब 25 साल बाद करनाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मनोहर लाल से पहले आईडी स्वामी को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया था।

Manohar lal takes Oath : हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल और करनाल लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। करनाल को करीब 25 साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे पहले 1999 में आईडी स्वामी (ईश्वर दयाल स्वामी) को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि आजादी के बाद करनाल लोकसभा को सिर्फ दो ही मंत्री पद ही मिले है।

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को करनाल लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद मनोहर लाल को 8वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। मनोहर लाल के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद करनाल की जनता की उम्मीदें उनसे और बढ़ गई है। अब देखना ये होगा कि वह करनाल के लिए क्या तोहफा लेकर आते हैं। हालांकि, मनोहर लाल ने सीएम रहते हुए भी करनाल में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है।

उन्होंने कई हजार करोड़ के विकास कार्य करनाल में कराए। इनमें  महाराणा प्रताप बागवानी यूनिवर्सिटी और कुटेल यूनिवर्सिटी, कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल है।  कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी की बात करें तो यह सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है। इस पर करीब 2,250 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा करनाल में ही कुटेल के पास से रिंग रोड निकल रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 1750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस रिंग रोड के निकलने के बाद ट्रेफिक लोड काफी कम होगा। इसके अलावा मनोहर लाल ने करनाल में हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए।

कौन थे आईडी स्वामी

आईडी स्वामी का 91 साल की उम्र में 15 सितंबर 2019 को निधन हो गया था। उन्होंने फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। आईडी स्वामी भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने तीसरे वाजपेयी मंत्रालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया। दिवंगत आईडी स्वामी स्वतंत्रता आंदोलनों में भी हिस्सा लिया था।

अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था आईडी स्वामी के लिए प्रचार

आईडी स्वामी 1996 और 1999 में  करनाल लोकसभा सीट से सांसद बने। वह साल 1998 में भजन लाल से हार गए थे। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार भी एक वोट से गिर गई थी। जब दोबारा 1999 के चुनाव हुए तो वाजपेयी आईडी स्वामी के लिए प्रचार करने आए। कहा जाता है कि उस अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि इस बार आईडी स्वामी को जीता देना क्योंकि मेरी सरकार एक वोट से गिर गई थी। इसके बाद 1999 में आईडी स्वामी ने पूर्व सीएम भजन लाल हो हराया था। इससे पहले भजन लाल कभी नहीं हारे थे, उन्हें राजनीति का पीएचडी कहा जाता था। करनाल से ही पूर्व सीएम भजन लाल की पीएचडी फेल हुई थी। इसके बाद आईडी स्वामी को केंद्रीय राज्य गृह मंत्री बनाया गया था।

5379487