Logo
Woman Raped in Haryana: कजाकिस्तान की महिला से गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दुष्कर्म हुआ। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Woman Raped in Haryana: गुरुग्राम के अस्पताल में कजाकिस्तान की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया है कि महिला का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला के साथ दुष्कर्म तब हुआ, जब उसकी आर्थोस्कोपी सर्जरी हुई थी।

सर्जरी के लिए भर्ती हुई थी

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 51 साल है। वह कजाकिस्तान की रहने वाली है। महिला का गुरुग्राम के निजी आर्टेमिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। दरअसल पीड़िता  9 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसके बाद 13 जुलाई के दिन महिला की आर्थोस्कोपी सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद पीड़िता को अस्पताल के वार्ड में भेज दिया गया था। वार्ड में महिला के साथ उसकी बेटी भी थी। इस अस्पताल में 24 साल का ठाकुर सिंह अटेंडेंट के तौर पर काम करता था।

बेहोशी की हालत में दुष्कर्म

14 जुलाई की सुबह आरोपी ठाकुर सिंह ने महिला के साथ रेप किया जब वह बेहोशी की हालत में थी। अगले दिन रविवार को पीड़िता की बेटी ने आरोपी को जब अपनी मां के साथ देखा तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद अस्पताल के दूसरे कर्मचारी वहां पर पहुंच गए। फौरन पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और पीड़िता की बेटी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को सोमवार के दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ठाकुर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (2) (ई) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया था इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है। वहीं आर्टेमिस अस्पताल के एक प्रवक्ता का कहना है कि वह अपने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। मामले की जांच निष्पक्ष हो इसके लिए वह अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। 

5379487