Logo
Panipat News: हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां बिजली के चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Panipat News: पानीपत में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, पानीपत शहर के संजय चौक में तीन बैंक कर्मी 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद मौके पर हडकंप मच गया। आस पास के लोगों की मदद से तीनों को फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों को हालत नाजुक बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा कार्यालय का बोर्ड बदलते समय हुआ।

करंट की चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलसे

जानकारी के मुताबिक बोर्ड में वायर लगाते समय बोर्ड पास से गुजर रही 11 हजार केवी से तार टच हो गया। बोर्ड के तार से टच होते ही तीनों कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए और जमीन पर गिर गए। हादसे के बाद मौके भीड़ जमा हो गई। इसके बाद तीनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करंट का शिकार हुए कर्मियों की पहचान अक्षय, अजय और आशीष के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। तीनों ही शहर की मुखीजा कॉलोनी के रहने वाले हैं। तीनों ICICI बैंक में लोन डिपार्टमेंट में AST के पद पर हैं।

ऑफिस का बोर्ड बदलते वक्त हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक तीनों आपस में अच्छे दोस्त हैं। तीनों ने मिलकर संजय चौक पर अपना एक ऑफिस किराए पर लिया था। यहां पुराने किसी ऑफिस का बोर्ड लटका हुआ था। उस बोर्ड को हटाकर तीनों अपने लोन डिपार्टमेंट का बोर्ड लगा रहे थे। इसी दौरान बोर्ड हाई वोल्टेज तार से जा टकरा गया और पलक झपकते ही ये हादसा हो गया। 

ये भी पढ़ें:- Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर महिला ने मारपीट और छेड़छाड़ के लगाए आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

मृतक मां का अकेला सहारा था

वहीं, हादसे में जिस शख्स की मौत हुई है, उसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है। आस पास के लोगों ने बताया कि आशीष के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। कुछ समय पहले ही आशीष की एक बहन की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई थी। घर पर आशीष और उसकी मां ही रहते थे। आशीष अकेले ही कमाने वाला था और मां का इकलौता सहारा था। अब वो भी इस दुनिया में नहीं है। आशीष की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आस-पास के लोगों में इस घटना के बाद से गम में डूबे हैं।

5379487