Logo
Panipat Crime: हरियाणा के पानीपत में महिला के साथ दुष्कर्म बाद आरोपी ने उससे शादी कर ली। अब आरोपी पति उसे जान से मारने की धमकी देकर तलाक देने का दबाव बना रहा है।

Panipat Crime: पानीपत में महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उससे शादी कर ली। इसके बाद उसने महिला पर तलाक देने का दबाव डाला। इसके लिए उसने महिला को कई दिनों तक बंधक भी बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि वह 3 बच्चों की मां और इस समय 4 महीने की गर्भवती है। उसके पति ने उसे कहा कि तलाक नहीं दिया तो वह उसे जान से मार देगा। इससे परेशान होकर महिला ने शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति और उसका साथ देने वाले दोस्तों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया पूरा मामला

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पानीपत की रहने वाली है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। वह पहले कहीं और रहती थी, जहां पर उसके पड़ोस में नाजीम नाम का युवक भी रहता था। एक रात नाजीम उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उस पर दबाव बनाया कि वह इस बारे में किसी को न बताएं और कहा कि वह बाद में उससे शादी कर लेगा।

इसके बाद वह उसके साथ लगातार कई बार संबंध बनाता रहा और फिर शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उससे शादी कर ली थी।

यूपी में भी हुआ था केस दर्ज

शादी के कुछ दिन बाद ही युवक उसे  मुरादाबाद, यूपी ले गया। वहां पर उसने महिला को 9 दिन तक बांधकर रखा और दबाव डालकर तलाक के कागजों पर साइन करवा लिया। आरोपी पती ने कहा कि उसे दहेज चाहिए था, लेकिन वह दहेज लेकर नहीं आई थी। इसके बाद महिला ने वहां पर भी आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय पती ने पुलिस के डर से अपनी गलती मान ली और वह अपने पत्नी के साथ वापस पानीपत आ गया था।

Also Read: नारनौंद में मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश, 50 साल के अधेड़ का ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास 

फिर तलाक के लिए बनाया दबाव

यहां लाने के बाद फिर से पति उसके साथ रोजाना मारना-पीटना करने लगा। महिला इस समय 4 महीने की गर्भवती है। आरोपी पति महिला के साथ बुरी तरह मारपीट कर फिर से तलाक देने का दबाव बना रहा है। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ भी अवैध संबंध हैं और वह नशे का आदी भी है।

5379487