Logo
हरियाणा के यमुनानगर में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। खून से लथपथ हालत में जब पीड़िता की दादी उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

Yamunanagar: शहर की एक कॉलोनी में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। खून से लथपथ हालत में जब पीड़िता की दादी उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में दुष्कर्म के आरोपी की तलाश कर रही है।

पौती के साथ घर में अकेली रहती है बुजुर्ग महिला

शहर की एक कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर अपनी 15 वर्षीय पौती के साथ रहती है। 26 जून को दोपहर दो बजे उसकी पौती की अचानक से तबीयत खराब हो गई। उसकी पौती के गुप्तांग से खून निकल रहा था। वह अपनी पौती को शहर के मुकंद लाल नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां पर लड़की का मेडिकल किया गया। मेडिकल जांच के दौरान उसकी पौती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। उसकी पौती ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सुशील कुमार ने बहाला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पहले भी आरोपी न किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म

पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी उसके साथ गलत काम कर चुका है। पीड़िता की दादी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमिता देवी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jindal steel hbm ad
5379487