Logo
Panipat Murder Case: पानीपत में 21 साल के युवक का सड़क किनारे शव मिला है।युवक के शव के पास से उसके पड़ोसी की चप्पल मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Haryana Murder Case: पानीपत से युवक की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक रात में घर से खेत जाने के लिए निकला था। लेकिन वह सुबह तक वापस घर नहीं लौटा। अगले दिन लोगों ने मृतक के परिजन को बताया कि खेतों के पास युवक का शव पड़ा मिला है। इसके बाद आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनका मृत पड़ा है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि शव के पास मृतक के पड़ोसी की चप्पल और उसकी बाइक के टूटे हुए टुकड़े भी मिले हैं। ऐसे में पड़ोसी पर हत्या का शक जताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

घर से खेत के लिए निकला था

जानकारी के अनुसार, गांव गढ़ सरनाई के रहने वाले धर्मबीर सैनी ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह चार बच्चों का पिता है। जिसमें राहुल उनका बड़ा बेटा है। राहुल (मृतक)  21 साल का था। 10 जुलाई को राहुल करीब रात 10 बजे घर से खेत जाने के लिए निकला था। लेकिन वह सुबह तक वापस घर नहीं लौटा। परिजन से उसको फोन भी किया लेकिन फोव रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद लोगों ने राहुल के परिवार वालों को बताया कि उसका शव खेत के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है।

पड़ोसी पर हत्या का शक

इसके बाद फौरन परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके बेटे का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। उसके नाक और गले पर चोट के निशान थे। शव के पास सिल्वर स्पलेंडर बाइक के कुछ टूटे हुए टुकड़े भी मिले थे। राहुल के  शव के पास से उसके गांव के रहने वाले विनय नाम के युवक की चप्पल भी बरामद हुई है। ऐसे में शक की सुई विनय पर है। 

Also Read: चरखी दादरी में किशोर की हत्या: बाल सुधार गृह से जमानत पर आया था घर, परिजनों ने लगाए ये आरोप

मामले की जांच जारी है

इसके बाद मृतक के परिजन विनय के घर पहुंच गए। परिजनों ने विनय से सवाल किया कि उसकी चप्पल कहां पर है? जवाब में विनय ने कहा कि घर का कोई सदस्य उसकी चप्पल पहन कर गया होगा। बाइक के बारे में पूछने पर विनय ने कहा कि उसकी बाइक छोटा भाई स्कूल लेकर गया है। परिजन स्कूल गए, तो पता लगा कि उसका भाई बाइक नहीं ले गया है। वापस विनय के घर पहुंचे। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विनय से सख्ती से पूछताछ की। उसने कहा कि उसने बाइक को छिपाकर रखा है,फिलहाल पुलिस ने बाईक बरामद कर लिया है और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस घटना के बाद  से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

5379487