Logo
हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला नरेंद्र सिंह यादव उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतह करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने का प्रयास करेगा।

Rewari: नेहरूगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह यादव का उत्तरी अमेरिका की 6190 मीटर की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतह करने के लिए चयन हुआ है। नरेन्द्र भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करेगा। उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली अलास्का में है। नरेंद्र इस पर्वत पर चढ़ने वाला भारत का पहला युवा पुरुष होगा, जो 29 साल 6 महीने 12 दिन की उम्र में इस पर्वत की चोटी पर फतेह कर पाएगा। इससे पहले का रिकॉर्ड 31 साल 1 महीने 25 दिन का है। नरेंद्र इस पर्वत को फतह करने भारत से 11 जून को रवाना होगा। इस अभियान में पूरे विश्व से पर्वतारोही शामिल होंगे तथा नरेंद्र भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

अभियान को आईपीएल बायोलॉजिकल ने किया स्पॉन्सर

नरेंद्र सिंह के इस अभियान को आईपीएल बायोलॉजिकल ने स्पॉन्सर किया है। देनाली को घातक पर्वत भी कहा जाता है। यह पर्वत बहुत ही दुर्गम है। अत्यधिक ठंड और तेज हवा से यह पर्वत और खतरनाक हो जाता है। अभी तक बहुत कम पर्वतारोही इस पर्वत को चढ़ने में कामयाब हुए है, क्योंकि इस पर्वत की चढ़ाई बहुत ही खतरनाक और झोखिम भरी है। अगर नरेंद्र सिंह इस पर्वत को फतेह करने में कामयाब हो गए तो एक नया वर्ल्ड रिकार्ड बन जाएगा। नरेंद्र सिंह के लिए परिवार के साथ गांव के लोग भी काफी उत्साहित हैं और उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

6 महाद्वीपों को फतेह करने का सपना

नरेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपों पर फतेह कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का है। नरेन्द्र ने पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर अनेक विश्व रिकार्ड बनाए है। नरेन्द्र ने वर्ष 2008 से पर्वतारोहण का अभ्यास शुरू कर दिया था। उसके बाद 19 वर्ष की आयु में 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-टू व 5612 मीटर ऊंची डीकेडी-टू के साथ कालिंदी पास व वासुकी ताल पास, लेह, गढ़वाल चोटी को फतेह करके सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बना।

5379487