Logo
Haryana Government: नायब सिंह सैनी की सरकार ने हरियाणा में 100 दिन का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस दौरान नायब सैनी ने प्रदेश के हित में कई बड़े फैसले किए हैं। जानिए सभी बड़े फैसले...

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार ने 27 जनवरी को अपना 100 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल के साथ बैठक करने की थी, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए थे। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा भी की गई थी। इस कार्यकाल के दौरान सीएम नायब सैनी ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिल सके। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भी नायब सैनी ने कई बड़ी योजनाओं की भी शुरुआत की। आइए जानते हैं, हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद नायब सैनी ने अपने 100 दिन के कार्यकाल के दौरान सबसे बड़े 10 फैसले कौन से हैं।

1. नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया था। इसके लिए विधानसभा चुनाव 2024 से ही विभागों की भर्ती की गई थी। लेकिन कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करके इस पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद सीएम सैनी ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद पहले उन्हें नियुक्ति पत्र बाटेंगे।

2. हरियाणा भारत का पहला ऐसा राज्य बना, जो किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहा है। सरकार बनने के बाद ही नायब सिंह सैनी ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। साथ ही फसल बेचने के बाद किसानों का पैसा उनके खातों में भेजने का टाइम 72 घंटे से कम कर 48 घंटे कर दिया।

3. सरकार बनने के बाद सीएम सैनी ने पहली कैबिनेट बैठक में सभी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस की सुविधा देने का फैसला किया था। ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य बना। इससे किडनी के रोगियों को ज्यादा सुविधा होगी। इसके अलावा इस सुविधा को कॉलेजों में भी शुरू किया जाएगा।

4. हरियाणा में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम सैनी ने प्रदेश में हर घर गृहणी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत सरकार 13 लाख गरीब महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दे रही है। इसके अलावा सरकार की ओर से ऐलान किया गया कि ग्रुप C और D की महिला कर्मचारियों को उनके मनचाहे जिले में तैनात किया जाएगा।

5. नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम कोर्ट के एससी आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले को पहली कैबिनेट बैठक में ही लागू कर दिया था। इस फैसले के बाद सरकार एससी के 15 प्रतिशत और एसटी के 7.5 प्रतिशत यानी कुल 22.5 प्रतिशत आरक्षण में एससी व एसटी के उन कमजोर वर्गों का कोटा तय करेगी, जिनका प्रतिनिधित्व कम है। इन लोगों को नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

6. अपने 100 दिन के कार्यकाल के अंदर नायब सैनी ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को 15 प्रतिशत आरक्षण देने का भी फैसला किया है। इसके अलावा नायब सैनी ने ऐलान किया है कि शहीदों के परिवारों को अब 50 लाख नहीं, बल्कि 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इतना ही नहीं सरकार ने पूर्व सैनिकों को 10 लाख का ब्याज मुक्त लोन देने का फैसला किया है, जिसे वह 5 साल में चुका सकते हैं।

7. नायब सैनी की सरकार ने हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक 2024 को विधानसभा में पास करा दिया। इस फैसले के बाद अब पट्टे पर जमीन के लिए लिखित एग्रीमेंट अनिवार्य हो गया है। इतना ही नहीं सरकार ने शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज कृषक पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक भी दिया है।

8. हरियाणा में नायब सैनी ने विधानसभा में हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अध्यादेश, 2024 को भी पास करा दिया है। इसके तहत कॉन्ट्रैक्ट पर रखे कर्मचारियों को सेवामुक्ति की उम्र 58 साल तक कर दी गई है।

9. नायब सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल के दौरान एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने हरियाणा में कर्मचारियों के लिए ग्रेज्युटी को 25 प्रतिशत यानी की 25 लाख तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह 20 लाख तक ही थी। यह फैसला 1 जनवरी 2025 से ही लागू कर दिया गया है।

10. सैनी सरकार ने ऐलान किया है कि अगर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी पास करने वाले युवकों को 1 साल तक नौकरी नहीं मिलती है, तो सरकार की ओर से उन्हें 2 साल तक 9000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने सीईटी में भी संसोधन किया है, जिसके तहत अब ग्रुप C और ग्रुप D के लिए पहले 4 गुना उम्मीदवारों की जगह 10 गुना उम्मीदवारों को भर्ती के लिए चुना जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: Haryana Cabinet Meeting: व्यापरियों को 2500 करोड़ की राहत, लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा इंतजार... यहां पढ़ें नायब सैनी की कैबिनेट के बड़े फैसले

5379487