Logo
Hisar News: हरियाणा के हिसार में एक बार फिर तेंदुए को लेकर कुलेरी गांव के लोग डरे हुए हैं। वहीं, वन्य प्राणी टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए बकरी और पिंजरा का इंतजाम किया है।

Hisar News: हरियाणा के हिसार के अग्रोहा खंड के गांव कुलेरी में एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद वन्य प्राणी विभाग सचेत हो गए हैं। इस क्षेत्र में सोमवार से ही सर्च अभियान चलाया गया था। साथ ही, आज यहां विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए बकरी का इंतजाम कर पिंजरा भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र ने एडीसी को जानकारी दी थी। शिकायत में लिखा गया था कि कुलेरी-नंगथला रोड पर अनूप धुंधवाल की ढाणी में तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया है। इसके बाद एडीसी ने वन्य प्राणी विभाग को इस मामले की सूचना दी थी।

मुनादी कर ग्रामीणों को दी जानकारी

ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ होने के भय के कारण कुलेरी के आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण एक-दूसरे को फोन कर तेंदुआ होने की जानकारी दे रहे हैं। टीम के अधिकारियों का कहा था जब तक उन्हें तेंदुआ के पुख्ता सबूत नहीं मिलते हैं, तब तक कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं, श्यामसुख के मंदिरों से मुनादी करवाई गई।

Also Read: Panipat Crime: पानीपत में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बीमा एजेंट बनकर लूटे 67 लाख रुपये

ढाणी में मिले खून के निशान

कुलेरी गांव में तेंदुए की खोज के लिए हिसार, फतेहाबाद और सिरसा  से भी टीमें पहुंची हैं। टीम को बीते दिन ढाणी में जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले थे। वहीं, ढाणी के बरामदे में खून के भी निशान पाए गए हैं। वन्य प्राणी विभाग के उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि गांव में जंगली जानवर के पैरों के निशान और ढाणी के बरामदे में खून के छींटे भी मिले हैं। आभी ये संशय है कि ये तेंदुए का काम है या किसी अन्य जानवर का। हिसार के अलावा सिरसा और फतेहाबाद की टीम भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन तक टीम लगातार अग्रोहा गांव में सर्च अभियान चलाएगी।

5379487