Logo
हरियाणा के फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर का जनसंपर्क के दौरान कई गांवों में ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर अशोक तंवर से जमकर सवाल पूछे। साथ ही विधायक पर विकास कार्य न करवाने का आरोप लगाया।

Fatehabad: सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने मंगलवार को अपने जनसम्पर्क अभियान को जारी रखा। उन्होंने गांव भूंदड़वास, नूरकी अहली, कारियां, मुसाअहली, बनांवाली सोत्तर, नानकपुर, नकटा, खुनन, बीराबदी, अजीतनगर, मढ़, मलवाला, अलीकां, कलौठा, हुक्मांवाली, दादूपुर, ढाणी दादूपुर, नागपुर, खुबर व हड़ौली में जनसंपर्क किया। हालांकि आज भी गांव कारियां स्थित कई गांवों में किसानों ने भाजपा प्रत्याशी व उनके साथ आए नेताओं का विरोध किया। कारियां में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर से गांव में विकास कार्यों को लेकर जमकर सवाल पूछे। उन्होंने रतिया के विधायक पर विकास कार्य न करवाने का आरोप लगाया।

भाजपा सबके साथ, प्रयास व विश्वास के साथ चुनाव में उतरा

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठन और सबके साथ, प्रयास व विश्वास के साथ चुनाव मैदान में है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहचान प्राप्त करने के साथ-साथ भाजपा के सुशासन ने पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग्य नेतृत्व ने पूरे देश में एक लहर पैदा की हुई है। आज भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहा है। यह प्रचार जीत के आंकड़ों में अंतर पैदा करने के लिए है अन्यथा इसमें संदेह नहीं कि हरियाणा प्रदेश की 10 की 10 सीटों पर भाजपा बड़े अंतर के साथ चुनाव जीतने जा रही है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, वह रूकनी नहीं चाहिए।

बुधवार को टोहाना में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे तंवर

भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर 3 अप्रैल को विधानसभा टोहाना के गांव जांडली कलां में सुबह 9:40 पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 10:20 पर नाढौड़ी, 11 बजे सांचला, 11:40 पर धौलू, 12:20 पर टिब्बी, दोपहर 1 बजे लहरियां, 1:40 बजे कुलां, 2:20 पर धारसूल, 3 बजे अंकावाली, 3:40 बजे जमालपुर, 4:20 बजे खनौरा, शाम 5 बजे अमानी, 5:40 पर फतेहपुरी, 6:20 पर ललौदा तथा शाम 7 बजे टोहाना शहर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

5379487