Logo
Panchkula Fraud Case: साइबर अपराधी ने पंचकूला में ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 30 लाख रुपए ठग लिए। जिसके बाद महिला ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Panchkula Fraud Case: पंचकूला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल पंचकूला में ट्रेडिंग के नाम अधिक मुनाफे का लालच देकर एक महिला से आरोपी ने 30 लाख 34 हजार 600 रुपए ठग लिए। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला को फेसबुक दिखा था एड

पीड़िता का नाम मनिंद्र कौर है। वह पंचकूला सेक्टर-15 में रहती है। मनिंद्र कौर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर 26 मार्च 2024 को गोल्डमैन सच के नाम से एक एड देखी थी। जिसके बाद उसने कंपनी से संपर्क किया था। सबसे पहले कंपनी ने महिला का नाम, पता मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद कंपनी ने मनिंद्र को गोल्ड मैन इन्वेस्टर एलयान्स नाम के व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में बताया। इस ग्रुप का एडमिन आर्या नाम का व्यक्ति था। कंपनी के कहे मुताबिक महिला मनिंद्र ग्रुप में एड हो गई थी। इसके बाद मनिंद्र से कहा गया कि उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भेजा जाएगा।

ऐसे शुरू हुआ ट्रेडिंग का खेल  

रजिस्ट्रेशन करने के बाद मनिंद्र ने 1 अप्रैल को गोल्डमैन सच के नाम से पंजाब नेशनल बैंक खाते में 20 हजार रुपये भेजी। इसके बाद ट्रेडिंग का असली खेल शुरू हुआ। मनिंद्र ने 2 अप्रैल को गोल्डमैन सच के खाते में 50 हजार रुपए डाली। इसके बाद 3 अप्रैल को फिर से 5 लाख रुपए डाली और एप से प्रॉफिट के तहत 70 हजार रुपए निकाल लिए। फिर उन्होंने 4 अप्रैल को 45 हजार रुपए निकाल लिए।

इसके बाद मनिंद्र कौर ने 5 अप्रैल को 34 हजार और 10 अप्रैल को 20 हजार रुपए, 12 अप्रैल को भी इसी खाते में 50 हजार रुपए जमा कर दिए। फिर 8 अप्रैल को 55 हजार रुपए निकाल लिए। इसके अलावा भी महिला ने कई बार लाखों रुपये फ्रॉड के अकाउंट में जमा करवाई। इसके बाद महिला ने जैसे ही 9 अप्रैल को एक लाख 8 हजार रुपए खाते से निकाली, तभी उसका बैंक खाता ही होल्ड हो गया। इस तरह से मनिंद्र ने फ्रॉड के खाते में कुल राशि 30,34,600 रुपए जमा करवा दिए।

Also Read: जरूरी काम कहकर घर से निकला, सुबह खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका

पुलिस कर रही है मामले की जांच

30,34,600 रुपए जमा कर देने के बाद मनिंद्र ने काफी कोशिश की लेकिन पैसे नहीं निकल रहे थे। उन्होंने कंपनी से संपर्क करने की भी काफी कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद मनिंद्र ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

CH Govt hbm ad
5379487