Logo
हरियाणा के जींद में सीआईए ने हरियाणा व पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के मुख्य आरोपित को झारखंड से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान रांची जिला के नवागढ़ गांव निवासी मनोरंजन यादव के रुप में हुई। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Jind: सीआईए ने हरियाणा व पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के मुख्य आरोपित को झारखंड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान रांची जिला के नवागढ़ गांव निवासी मनोरंजन यादव के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया, ताकि नशा तस्करी के धंधे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनोरंजन यादव नेशनल हाईवे पर गाड़ी चालकों को दूसरे राज्यों में नशा पहुंचाने का माध्यम बनाया हुआ था।

पुलिस ने पकड़ा 9 क्विंटल डोडा पोस्त

गांव निर्जन के पास बने एक मकान से गत 12 जुलाई को सीआईए व सिविल लाइन थाना की टीम ने नौ क्विंटल डोडा पोस्त पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को मौके से तो बाद में एक ट्रक चालक को ट्रक समेत पंजाब से काबू किया था। पकड़ा गया आरोपित झारखंड में किसानों से अफीम के डोडे खरीद कर रांची से जमशेदपुर टाटा नेशनल हाईवे पर गाड़ी चालकों को बेचता था। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अधिक रुपए कमाने की नियत से छह महीने पहले डोडा व चूरा पोस्त बेचने का काम शुरू किया था। रांची से जमशेदपुर टाटा नेशनल हाइवे पर हरियाणा, पंजाब, बिहार व उत्तर प्रदेश के गाड़ी चालकों से संपर्क करके डोडा व चूरा पोस्त बेचता था।

अदालत से 3 दिन के रिमांड पर लिया आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले सिंदरपाल व रिंकू को भी उसने नौ क्विंटल डोडा पोस्त अफीम की खेती करने वाले किसानों से खरीद कर बेचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रांची की अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है।

5379487