Logo
हरियाणा के फतेहाबाद में पंजाब पुलिस ने बैंग डकैती मामले में सरकारी क्वार्टरों में दबिश दी। लेकिन पुलिस के हाथ निराशा लगी। आरोपी की लोकेशन सरकारी क्वार्टर की मिली थी। जांच के बाद पुलिस वापस लौट गई।

Fatehabad: पंजाब के तरनतारण जिला में हुई बैंक डकैती के मामले में पंजाब पुलिस की टीम ने सोमवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय क्षेत्र में दबिश दी। पंजाब पुलिस को आरोपी की लोकेशन लघु सचिवालय के पीछे बने सरकारी क्वार्टरों की मिली थी, लेकिन आरोपी यहां नहीं मिला। पंजाब पुलिस ने क्वार्डरों को खंगाला, लेकिन आरोपी नहीं पाया। इसके बाद पुलिस यहां से रवाना हो गई।

डीसी कार्यालय से सेवानिवृत मुख्य लिपिक के क्वार्टर पहुंची थी पुलिस

जानकारी अनुसार पुलिस की टीम कुछ दिन पहले ही डीसी कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए एक मुख्य लिपिक के क्वार्टर में पहुंची थी, लेकिन आरोपी यहां नहीं मिला। इसके बाद टीम यहां से लघु सचिवालय क्षेत्र में पड़ने वाली हुडा चौकी पहुंची और उसके बाद वापस पंजाब रवाना हो गई। बता दें कि फरवरी माह में तरनतारण जिले में अज्ञात युवकों द्वारा एसबीआई बैंक में घुसकर डकैती की थी। युवकों द्वारा बंदूक के बल पर कैश लूटा गया था। इस मामले में तरनतारण के झबाल थाना ने बैंक के कैशियर की शिकायत पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया था। पंजाब पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही थी।

आरोपी की मिली थी लोकेशन, इसलिए पहुंची पुलिस

पंजाब पुलिस को आरोपी की लोकेशन फतेहाबाद में मिली। इसके बाद सुबह झबाल थाना पुलिस की टीम फतेहाबाद पहुंच गई। यहां लघु सचिवालय में डीसी, एसपी के निवास स्थान के साथ बने सरकारी क्वार्टरों में आरोपी की लोकेशन थी। इस पर पुलिस ने सेवानिवृत्त लिपिक के क्वार्टर में दबिश दी, लेकिन आरोपी यहां नहीं मिला। आरोपी लिपिक का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस टीम तरनतारण के झाबल थाना एसएचओ इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आई थी। इसमें चार अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल थे। मामले में आरोपी की पहचान तरनतारण जिले के गांव नशहरा निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जो सेवानिवृत्त लिपिक का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

5379487