Logo
हरियाणा के रेवाड़ी में सुबह धूंध के बाद दोपहर को धूप देखने को मिली। सुबह जहां ठंड से लोग कंपकपा रहे थे, वहीं दोपहर को धूप सेकते नजर आए। खेतों में फसल भी लहराती हुई देखी गई।

Rewari: दो दिन पूर्व हुई हल्की बरसात के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। रात का तापमान गिरने से सुबह कड़ाके की ठंड ने कंपकंपी छुड़ाई। वहीं सुबह के समय सड़कों पर घना कोहरा भी छाया रहा। इसके बाद आमसान साफ होने से तेज धूप ने सर्दी का असर काफी कम कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को एक बार फिर आंशिक बादल छाने के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। ऐसे में रोहतक को ठंड से राहत मिली और फसल भी खेतों में लहलहाती दिखी।

तापमान में गिरावट के साथ ठंड बनी रही

रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय कड़ाके की ठंड रही। रात को सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। आसमान में सुबह 9 बजे तक बादल छाए रहे। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बादल छटने के बाद आसमान साफ हो गया। तेज धूप निकलने के बाद ठंड गायब हो गई। दोपहर के समय मौसम का मिजाज गर्म हो गया। शाम को एक बार फिर से ठंडी हवाओं ने कंपकंनी छुड़ाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके बाद कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

फसलों के लिए मौसम काफी अनुकूल 

जिले के किसानों ने इस बार लगभग 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसों और 35 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की हुई है। हल्की बरसात के बाद दोनों फसलों पर रौनक छाई हुई है। अभी तक मौसम दोनों फसलों के लिए अनुकूल बना रहा है, जिससे इनका तेजी से विकास हो रहा है। अगेती सरसों की फसल में दाना पकना शुरू हो गया है। अगर ओलावृष्टि नहीं होती है, तो दोनों फसलों का अच्छा उत्पादन होने की संभावना है।

5379487