Logo
हरियाणा के रेवाड़ी में एक महिला ने साड़ी की पिन पर सुसाइड नोट लगाकार फांसी का फंदा लगा लिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या कर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari: धारूहेड़ा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में पति के साथ रह रही विवाहिता ने साड़ी की पिन में सुसाइड नोट लगाकर फांसी का फंदा लगा लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव व सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पति सहित ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी पति को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। सुसाइड नोट को जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पिता का आरोपी, दहेज के लिए की बेटी की हत्या 

राजस्थान के सनहूली निवासी पातीराम ने अपनी बेटी की शादी 2017 में राजस्थान के बदनगढ़ निवासी नटवर सिंह के साथ की थी। उसने बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी उसके ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग पर उसे प्रताड़ित करते थे। उसने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपए दहेज में लाने की मांग पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। उसे भूखा प्यासा रखते हुए घर से निकाल दिया जाता था। पंचायती तौर पर कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया। वह अपनी बेटी को मायके ले गया था, लेकिन माफी मांगकर ससुराल पक्ष के लोग उसे फिर से साथ ले गए। उसका दामाद उसे धारूहेड़ा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में ले आया था।

मारपीट के बाद उठाया गौरी ने कदम

पातीराम ने आरोप लगाया कि नटरवालाल उसकी बेटी को यहां लाने के बाद भी लगातार मारपीट करता रहा। एक दिन पहले भी उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई, जिस कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। गौरी का शव पंखे के हुक से लटका मिला। उसकी साड़ी की पिन में सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति व सास-ससुर, ननद व दो देवरों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर नटरवालाल को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

5379487