Logo
हरियाणा के रेवाड़ी में आधा दर्जन लोगों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़े व रेस्टोरेंट के कारिंदे को भी पीटा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Rewari: बिठवाना में कार सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने एक रेस्टोरेंट पर जमकर तांडव किया। रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर कारिंदे पर हमला कर दिया। आरोपियों पर पिस्टल के बल पर नकदी छीनने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार के डंडे से तोड़े शीशे 

शक्ति नगर निवासी जतिन ने बताया कि उसने बिठवाना सरकारी स्कूल के पास फास्टफूड रेस्टोरेंट किया हुआ है। रात के समय एक कार में पांच-छह लोग आए। हाथ में पिस्टल व डंडे लिए इन लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। रेस्टोरेंट में काम कर रहे कारीगर संजय ने जब कार के शीशे तोड़ने का विरोध किया, तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से 5 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद उसने डायल-112 पर कॉल की। पुलिस के आने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद संजय को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने जतिन की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

रायपुर में युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त

बावल निवासी युवक धर्मसिंह रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी मां उसे उठाने के लिए कमरे में चली गई, जहां देखा कि धर्मसिंह का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि धर्मसिंह की पत्नी अपने बच्चों के साथ काफी समय से मायके में रह रही है। इसी के चलते धर्मसिंह परेशान होकर शराब के नशे में मौत को गले लगाने के लिए मजबूर हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी।

5379487