Logo
हरियाणा में सीएम सिटी के नाम से पहचान बना चुका करनाल दूसरे स्थान पर रहा, देश में साइबर सिटी के नाम से विख्यात गुरुग्राम को रोहतक ने छीना प्रदेश के सिरमोर को ताज। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में गत वर्ष की तुलना में प्रदेश के अधिकतर शहर पिछड़ गए। जिससे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को धक्का लगा है।

 Haryana। शहरी एवं आवास मंत्रालय ने  स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। एक  लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सातवीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा।  सूरत को भी इंदौर के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। इस बार हरियाणा को देश में 14वां स्थान मिला है। सर्वेक्षण में हरियाणा का ओवरऑल स्कोर  1958.01 रहा। क्लीन सिटी में स्टेट लेवल में रोहतक-गोहाना को पहला रैंक  मिला है। सीएम सिटी करनाल और कालका दूसरे स्स्थान पर हैं। स्वच्छता के मामले में रोहतक ने गुरुग्राम को पछाड़कर पहला स्स्थान हासिल किया है। इस रोहतक प्रदेश में पहली व राष्ट्रीय स्तर पर 109वीं रैंकिंग मिली है। हालांकि रोहतक को पिछले साल 38वीं रैंक मिली थी। प्रदेश में पुन्हाना और आदमपुर इस रैंक में आखिर स्थान पर हैं।

सोनीपत को मिली 260वीं रैंक 

सोनीपत नगर निगम स्वच्छता के मामले में पिछड़ता जा रहा है। प्रदेश भर में 12वां स्थान प्राप्त करने वाले सोनीपत ने स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में 260वां स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की रैंकिंग से 21 पायदान नीचे है। एक साल पहले जारी की गई स्वच्छता रैंकिंग में सोनीपत ने 239वां स्थान प्राप्त किया था। 

पांच जनवरी को मिला एक स्टार 

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद पांच जनवरी को कूड़ा मुक्त शहरों की सूची में सोनीपत शहर को पहली बार एक स्टार रेटिंग का तमगा दिया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सोनीपत शहर पिछले साल के मुकाबले 21 पायदान नीचे लुढ़क गया।

वर्ष 2023

शहर    स्टेट    नेशनल
रोहतक    01    109
गोहाना    01    1071
करनाल    02    115
कालका    02    1106
पंचकूला    03    139
गुरुग्राम    04    140
बहादुरगढ़05    174
पानीपत     06    184
फतेहाबाद 06    1372
हिसार    07    194
अंबाला    08    205
यमुनानगर 09    221
सोहना    10    1536
रेवाड़ी    11    258
सोनीपत    12    260
पलवल    13    266
सिरसा    14    269
भिवानी    16    302
पुन्हाना    68    3857
आदमपुर 69    3864

वर्ष 2022

शहर रैंकिंग स्कोर

गुरुग्राम 19 5544

रोहतक 38 5143

करनाल 85 4284

पंचकूला 86 4273

अंबाला सिटी 91 4245

अंबाला सदर 102 4113

बहादुरगढ़ 111 4048
हिसार 115 4020
पानीपत 127 3926
सोनीपत 139 3655
रेवाड़ी 140 650
यमुनानगर 170 3195
कैथल 177 3130
थानेसर 178 3114

5379487