Logo
Haryana Assembly Election: भाजपा नेता अनिल विज की मुख्यमंत्री पद के लिए प्रतिक्रिया सामने आई है। अनिल विज ने कहा है कि वह अपनी वरिष्ठता के आधार पर सीएम पद का दावा करते हैं।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब केवल कुछ दिन शेष हैं। पार्टी के तमाम नेताओं की बयानबाजी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। हरियाणा में सीएम के पद पर कायम होने की होड़ में आज भाजपा नेता अनिल विज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अनिल विज ने इस बार अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। अनिल विज अंबाला कैंट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

छह बार लड़ चुके हैं चुनाव

भाजपा नेता अनिल विज का मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के सबसे  वरिष्ठ विधायक हैं। वह हरियाणा में 6 बार चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें जीत भी हासिल हुई है। अब वह हरियाणा में सातवीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लोगों ने उन्हें सम्मान दिया है और लोगों का समर्थन भी उनके साथ जुड़ा हुआ है।

Also Read: हरियाणा विधानसभा चुनाव,1561 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, भिवानी में 31 तो नांगल चौधरी में 9 उम्मीदवार

हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा

अनिल विज ने कहा कि उन्होंने भाजपा पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा है। अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह सारे हरियाणा प्रदेश की जनता और अंबाला छावनी की जनता के कहने पर, मैं अपनी वरिष्ठता के आधार पर आज मुख्यमंत्री पद का दावा करता हूं। मुख्यमंत्री बनाना या न बनाना यह हाईकमान का फैसला है। अनिल विज ने कहा कि अगर मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो मैं हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा।

5379487