Logo
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी व गंभीर हीट वेव अपने तेवरों को प्रचंड किए हुए हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर रेगिस्तानी हवाओं व सूर्य की चमकदार आग उगलने वाली किरणों से सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम की चरम व विकट परिस्थितियां बनी हुई है।

Haryana: हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी व गंभीर हीट वेव अपने तेवरों को प्रचंड किए हुए हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर रेगिस्तानी हवाओं व सूर्य की चमकदार आग उगलने वाली किरणों से सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम की चरम व विकट परिस्थितियां बनी हुई है। झुलसाने वाली भीषण गर्मी व गंभीर हीट वेव सम्पूर्ण इलाके पर अपने प्रचंड व उग्र तेवरों से आगाज किए हुए हैं। नौतपा के सातवें दिन शुक्रवार को भी आसमान से आग बरसी, जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा रात्रि तापमान 32 डिग्री दर्ज किया। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी के बने आसार

प्रदेश में सक्रिय होने वाले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक से तीन जून तक आंशिक बादलवाही व तेज गति से हवाएं, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व कहीं-कहीं बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि इस दौरान हरियाणा एनसीआर के केवल 25-50 प्रतिशत एरिया पर ही यह गतिविधियां देखने को मिलेगी, क्योंकि यह कमजोर मौसम प्रणाली है। इस मौसम प्रणाली की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमजन को भीषण आग उगलने वाली गर्मी व गंभीर हीट वेव से राहत तथा तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान 48 डिग्री पार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि शुक्रवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस से 48.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते जा रहे तापमान पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण ब्रेक लग सकता है और लोगों को गर्भी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी।

5379487