Logo
हरियाणा में एनएच-44 पर गांव बहालगढ़ के पास तीन दिन पहले मृत मिले युवक की घसीटने से मौत हुई थी। मृतक के शरीर पर 20 से अधिक गहरे जख्म मिले हैं। पहले मौत का कारण ठंड माना जा रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा। मृतक के हाथ पर सोनिया रानी लिखा हुआ है, परंतु अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

 Murder In Sonipat। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर गांव बहालगढ़ के पास तीन दिन पहले लावारिस हालत में मिल युवक के शरीर पर गहरी चोटे मारने व उसे घसीटने के चलते दम तोड़ने का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक ने मृतक के शरीर पर 20 से ज्यादा चोटे मारने जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में गांव के सरपंच के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की पहचान की कोशिश कर रही है। वहीं युवक के हाथ में गुदे नाम से भी उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 

मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक

गांव बहालगढ़ निवासी राजेश ने बताया कि वह गांव के सरपंच है और हाइवे पर वाहनों के सेल-परचेज का काम करते है। 11 जनवरी को उन्होंने एनएच-44 के पास एक युवक को बेसुध हालत में पड़े देखा था। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में पहुंचाया था, जहां उसकी मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह अक्सर बहालगढ़ के पास घूमता रहता था। उन्हें लगा था कि भूख-प्यास व ठंड से उसकी मौत हो गई। शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था।

सिर व अन्य हिस्सों पर मिले चोट के निशान

अब पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डा. पंकज केसवानी ने अपनी रिपोर्ट में उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। रिपोर्ट में युवक के सिर व अन्य हिस्सों पर चोट व घसीट के साथ डंडे के निशान होने की पुष्टि की है। युवक के शरीर पर चोट के करीब 20 से ज्यादा निशान मिले है। चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त 

पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए है। जांच अधिकारी कुलदीप के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 वर्ष रही होगी। उसने तंबाकू रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। जिसके अलग व बाजुओं पर सफेद पट्टी लगी है। युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में सोनिया रानी लिखा है। जिसमें बीच में क्रॉस का निशान बना है। वहीं दूसरे हाथ पर हेरारपूर्ति लिखा है। पुलिस उसके हाथ पर गुदे नामों से भी उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। शिनाख्त के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

घायल अवस्था में पहुंचा था अस्पताल 

घायल को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर बहालगढ़ के पास से घायल अवस्था में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस के जरिए लाया गया था। जहां उसका करीब दो घंटे तक उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। प्राथमिक जांच में ठंड के चलते मौत होने की आंशका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान पीट-पीटकर हत्या करने का खुलासा हुआ है।

jindal steel jindal logo
5379487