Logo
हरियाणा के फतेहाबाद में गांव माधुवाना में 16 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते खुद को गोली मार ली। युवक को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Fatehabad: उपमंडल टोहाना के गांव माधुवाना में 16 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते खुद को गोली मार ली। युवक को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में टोहाना सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक युवक का नाम कुशाल बताया जा रहा है। उसके परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था। उसका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

छात्र ने लाइसेंस रिवाल्वर से मारी खुद को गोली

गांव माधुवाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल गांव के पास ढाणी में रहता है। उसका छोटा बेटा 16 वर्षीय कुशाल 9वीं कक्षा में पढ़ता था। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था और करीब डेढ़ साल से हिसार के निजी अस्पताल से उसका उपचार चल रहा था। 25 फरवरी को कुशाल अपने घर पर मौजूद था। घर के अन्य सदस्य खेत में चारा काटने के लिए गए थे। इसी दौरान कुशाल ने कमरे में जाकर लाइसेंस रिवाल्वर से खुद को कनपटी के पास गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर पहुंचे और घायल कुशाल को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां सोमवार देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

खेत में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मोगे में डूबा मिला शव

भट्टू क्षेत्र के गांव शेखुपुर दड़ौली में खेत में काम करने गए एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव खेत में बने खाले के मोगे से बरामद हुआ है। किसान मोगे में डूबा हुआ था। इस बारे सूचना मिलते ही भट्टूकलां पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

CH Govt hbm ad
5379487