Logo
दिल्ली सीएम हाउस पर स्वाति से अभद्रता के मामले में अब उनके पूर्व पति भी कूद पड़े हैं। नवीन ने संजय सिंह को केजरी का तोता बताते हुए कहा कि कैसे राज्यसभा गए यह वह भी जानते हैं और मैं भी। सभी पर FIR होनी चाहिए। 

Swati Maliwal News: सोमवार को 13 मई की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन एवं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभद्रता का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। आप नेता संजय सिंह की स्वीकृति के बाद अब इस मामले में स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद की भी एंट्री हो गई है। नवीन जयहिंद ने न केवल घटना की निंदा की है, बल्कि स्वाति की जान को भी खतरा बताया है। जिन्होंने एक दिन बाद घटना की पुष्टि करने पर संजय सिंह को ही केजरीवाल का तोता करार देते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

जो छोटी बहन का नहीं हुआ, वह किसका होगा

संजय सिंह पर निशाना साधते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि संजय सिंह स्वाति को छोटी बहन कहते थे। किसी की छोटी बहन के साथ अभद्रता हो और वह सब कुछ जानते हुए एक दिन तक चुप्पी साधे रखे। जो आदमी अपनी छोटी बहन का नहीं हो सकता वह किसी और का क्या होगा। यह सब एक साजिश के तहत हुआ है तथा इसमें मुख्यमंत्री सहित पार्टी की बड़े बड़े नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि घटना के वक्त वहां मौजूद सभी पर एफआईआर होनी चाहिए। यह केवल भाजपा कांग्रेस का मामला नहीं है तथा संजय सिंह सबकुछ पहले से जानते थे। अब वह केवल एक्टिंग कर खुद को पाक साफ दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

मैं बोला तो दूर तक जाएगी बात

नवीन जयहिंद यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि संजय सिंह खुद किस तरह से राज्यसभा गए हैं ये बात वो भी जानते हैं और मैं भी। संजय सिंह केवल अरविंद केजरीवाल के 'तोते' हैं जो उनके इशारे पर काम करते हैं। संजय सिंह को पहले ही इस घटना के बारे में पता था कि ऐसा होगा... वे एक्टिंग कर रहे हैं... ये भाजपा-कांग्रेस या आप का मामला नहीं है... आप (संजय सिहं) तो स्वाति मालीवाल को छोटी बहन कहते थे। स्वाति ने सीएम हाउस पर हुई अभद्रता की सूचना फोन कर खुद दिल्ली पुलिस को दी थी। घटना के समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं भी घर पर मौजूद थे। जिससे एक महिला सांसद के साथ हुई अभद्रता पर पार्टी नेताओं की 30 घंटे से अधिक समय तक चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

5379487