Logo
Haryana Missing Case: महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र से एक ही दिन दो महिलाओं के लापता होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Haryana Missing Case: महेंद्रगढ़ के थाना क्षेत्र से अलग-अलग गांव की रहने वाली दो महिलाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। पहले मामले में आठ महीने की बच्ची की मां एनटीटी परीक्षा का परिणाम देखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। वहीं, दूसरे मामले में महिला अपने डॉक्यूमेंट्स, 50 हजार की नकदी और जेवरात समेत घर से लापता हुई है। फिलहाल दोनों महिलाओं के परिजन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस दोनों महिलाओं का तलाश में जुटी है।
 

परीक्षा परिणाम देखने निकली थी घर से

जानकारी के अनुसार, कनीना सिटी थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू 20 साल की है। उसने टीचर ट्रेनिंग कोर्स (NTT)का पेपर दिया था। अपनी परीक्षा का परिणाम देखने के लिए 11 जुलाई के दिन वह घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। परिजन ने महिला को 20 से 30 बार लगातार फोन किया, लेकिन महिला ने अपना फोन लगातार बंद कर लिया।

अपने बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर से जरूरी डॉक्यूमेंट्स व जेवरात अपने साथ ले गई। उसकी 8 महीने की बच्ची भी है, जिसे घर पर छोड़कर चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आस-पड़ोस व रिश्तेदारों में अपनी पुत्रवधू की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

युवती संदिग्ध हालात में लापता 

दूसरी घटना में, कनीना शहर थाना क्षेत्र के दूसरे गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 6 लड़कियां व एक लड़का है। इनमें 5 लड़कियों की शादी हो गई है। एक लड़की 18 साल की है, जो अभी अविवाहित है। उसकी बेटी 11 जुलाई को सुबह लगभग 2-3 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह अपने साथ घर में रखे अपने डॉक्यूमेंट्स व 50 हजार रुपए भी ले गई। व्यक्ति ने आस-पड़ोस व रिश्तेदारों में अपनी बेटी को तलाशा लेकिन उनकी बेटी का उन्हें पता नहीं लगा।

Also Read: इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करना पड़ा महंगा, बीयर पीने के बहाने दोस्त ने घर से बुलाया, फिर चाकू मारकर कर दी हत्या

फोन करने वाले व्यक्ति पर शक

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बेटी के पास एक मोबाइल नंबर से लगातार फोन आते रहते हैं। उसे शक है कि जरूर फोन करने वाले व्यक्ति ही उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों व्यक्तियों की शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। 

5379487