Logo
हरियाणा में पिछले दो माह से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को हीट वेव तथा भीषण गर्मी से अगले दो दिन में राहत मिलने की संभावना है। प्री मानसून की गतिविधियों के चलते मंगलवार शाम मौसम ने करवट ली। 19 तथा 20 जून को आकाश में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

Haryana: पिछले दो माह से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को हीट वेव तथा भीषण गर्मी से अगले दो दिन में राहत मिलने की संभावना है। प्री मानसून की गतिविधियों के चलते मंगलवार शाम मौसम ने करवट ली। आकाश में धूल भी जमा दिखाई दी, जिसके चलते 19 तथा 20 जून को आकाश में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। तेज हवा के साथ धूल उड़ने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार रात को मौसम परिवर्तनशील हो जाएगा।

14 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली पछुआ गर्म हवा

जेठ माह खूब तप रहा है। भीषण गर्मी तथा हीट वेव ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। न्यूनतम तापमान भी औसत से काफी ज्यादा जा रहा है। जिसका सीधा असर जन जीवन तथा काम धंधों पर साफ पड़ रहा है। मंगलवार को दिन का आगाज आग उगलते सुर्य के साथ हुआ । दिन चढ़ने के साथ हवा की गति तेज हो गई ओर हीट वेव में बदल गई। तापमान भी 46 डिग्री को पार गया। दिन भर लोगों को लू के थेपेड़ों ने बेहाल रखा। भीषण गर्मी ने लोगों को घरो में दुबकने को मजबूर कर दिया। दोपहर को सड़के तथा बाजार सुनसान नजर आए। दिन ढलने के बाद ही कुछ चहल पहल देखने को मिली

19 व 20 जून देखने को मिलेगी प्री मानसून की गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार 19 व 20 जून को प्री मानसून की गतिविधिया देखने को मिलेगी। जिससे गर्मी से राहत के कुछ आसार बन रहे है। दो दिन आकाश में बादलवाई बनी रहेगी। साथ में बूंदाबादी की संभावना भी बन रही है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से धूल भरी हवा चलने की भी संभावना है। दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई देंगी। बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। धूलभरी हवा भी चल सकती है। किसान अपने खेतों को तैयार कर लें। शाम को फसलों में पानी अवश्य दें।

5379487