Logo
हरियाणा में फिर से मानसून में सक्रियता देखने को मिल रही है, जिससे सम्पूर्ण इलाके में हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और सावन की फुहारों से मौसम सुहावना बन गया। सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

Haryana: क्षेत्र पर धीरे धीरे एक बार फिर से मानसून में सक्रियता देखने को मिल रही है, जिससे सम्पूर्ण इलाके में हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और सावन की फुहारों से मौसम सुहावना बन गया। सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि जुलाई महीने में मानसून कमजोर व सुस्त बना रहा, जबकि अगस्त महीने की शुरूआत से मानसून अपने रंग में दिखने लगा है। पिछले तीन चार दिनों से एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से लगातार मानसूनी नमी वाली हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके पर लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश व बूंदाबांदी के साथ सावन माह में बारिश की फुहारों से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बन गया है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली के तापमान में आई गिरावट

बुधवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस व 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान में गिरावट व सामान्य तापमान के आसपास बने हुए हैं। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। अलसुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी व सावन की फुहारों से सम्पूर्ण इलाके में मौसम खुशगवार बन गया। दोपहर बाद मौसम सुहावना बना रहने से तीज त्योहार का आमजन ने जमकर लुत्फ उठाया और बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर पतंगबाजी की। लोगों ने मौसम का जमकर आनंद लिया

कल से अच्छी बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक परिसंचरण तंत्र दक्षिणी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर व एक अन्य परिसंचरण पूर्वी भारत के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पाकिस्तान के मध्य भागों पर निम्न क्षेत्र के केंद्र से मानसून ट्रफ रेखा राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। बुधवार को मानसून ट्रफ लाइन सीकर, ग्वालियर, चुरू, पुरुलिया, कोटाई से होकर गुजरी, जिसके वीरवार तक अपनी सामान्य स्थिति यानी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहुंचने की संभावना बन रही है। इसके अलावा ओडिशा पर एक निम्न दबाव प्रणाली का विकास देखा गया है। इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मानसून टर्फ सक्रिय रहने से आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अच्छी वर्षा का दौर फिर शुरू होने के आसार है।

5379487