Logo
Woman Died in Haryana:गुरुग्राम में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बारे में पता लगने पर बिजली विभाग ने काफी देर बाद बिजली काटी। महिला का शव काफी देर तक जलता रहा। बचाव में आगे आईं दोनों महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

Woman Died in Haryana: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। वहीं महिला को बचाने की कोशिश में दो महिलाएं भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुग्राम के भवानी एन्क्लेव की है। महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। जिनकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। महिला के घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सुनीता की बेटी को 15 जुलाई रविवार के दिन लड़के वाले देखने आने वाले थे। इसी को लेकर महिला अपने घर की साफ-सफाई में लगी हुई थी। जब महिला चारपाई को कमरे के बाहर छज्जे पर रख रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। घायलों को तुरंत दिल्ली के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इस हादसे में सुनीता की मौत हो गई। सेक्टर 9ए थाना एसएचओ रामवीर का कहना है कि महिला को 11 हजार की लाइन (हाई वोल्टेज तारों ​​​​​​) ने अपनी चपेट में ले लिया। महिला को बचाने के लिए उनका बेटा और दो अन्य महिलाएं भी आगे आईं थी। लेकिन, इस घटना में दोनों महिलाएं भी झुलस गई। 

Also Read : चरखी दादरी में किशोर की हत्या, बाल सुधार गृह से जमानत पर आया था घर, परिजनों ने लगाए ये आरोप 

काफी देर तक जलता रहा शव

आरोप है कि घटना के बारे में बिजली विभाग को सूचित किया गया था। लेकिन, काफी देर बाद बिजली काटी गई। इसकी वजह से महिला का शव काफी देर तक जलता रहा। पुलिस के आने तक स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। फिलहाल, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

5379487