Logo
Panchkula News: आज पंचकूला में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मीडिया से बात करते हुए शपथ ग्रहण समारोह के बारे में बताया।

Panchkula News: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रदेश के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार है। हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर गुरुवार को आयोजित होने वाला है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तरुण चुघ का कहना है कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरपूर आशीर्वाद जनादेश के रूप में दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पंचकूला में 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। प्रदेश की सीनियर लीडरशिप यहां पर सारे काम को देख रही है। युद्धस्तर पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है।

तरुण चुघ ने कहा कि यहां पर देशभर से अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता इस ऐतिहासिक क्षणों को साक्षी करने के लिए यहां मौजूद रहेंगे।

Also Read: कांग्रेस पर मनोहर लाल का तंज, बोले- उनकी संस्कृति है हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे

भाजपा को प्रदेश की जनता का प्यार मिला- तरुण चुघ

तरुण चुघ ने कहा कि 17 अक्टूबर को  बहुत ही भव्य कार्यक्रम होगा। हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने कठोर मेहनत का परिणाम है, इस कार्यक्रम को लेकर हरियाणा के लोगों में काफी जोश है। तरुण चुघ का कहना है कि भाजपा को प्रदेश की जनता का बहुत प्यार मिला है, अन्नदाता हो, महिला हो, युवा हो या गरीब हो या व्यापारी सभी ने खूब आशीर्वाद दिया है। तरुण चुघ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भारत को विदेश में बदनाम करने वाले लोगों को हरियाणा की जनता ने करारा जवाब दिया है।

5379487