Logo
Kosli Assembly Constituency: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक सीट कोसली विधानसभा की बन गई है। इसमें बड़ी भूमिका भाजपा नेता अभिमन्यु यादव ने भी निभाई है।

Kosli Assembly Constituency: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है। चुनाव के समय में सभी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तो आम बात हो गई है। चुनाव से पहले हरियाणा का कोसली विधानसभा सीट भी खूब सुर्खियों में है। इस सीट पर बीजेपी काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है, जिसे टक्कर दे पाना विपक्षी पार्टियों के लिए मुश्किल होगी।

वैसे तो अभी तक प्रत्याशियों की एक भी सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन ग्राउंड जीरो के कामों का आकलन करने के बाद उम्मीद तो यही जताई जा रही है कि बीजेपी के लिए यह सीट लगभग पक्की हो चुकी है। इसका बड़ा श्रेय अभिमन्यु यादव को भी मिल रहा है। उम्मीद भी यही जताई जा रही है कि भाजपा इस सीट से अपने मजबूत प्रत्याशी को ही उतारेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं में दिख रहा भरपूर जोश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी हरियाणा की सियासी हवा लगातार बदलती जा रही है। इस सीट पर बीजेपी के ही कई नेता टिकट पाने की रेस में लगे हुए हैं। इस रेस में सीएम के पूर्व ओएसडी रह चुके अभिमन्यु यादव भी शामिल हैं। इसका सीधा कारण है कि अभिमन्यु यादव वर्षों से बीजेपी के लिए ग्राउंड जीरो पर लोगों के साथ मिलकर काम करते आ रहे हैं। इस वजह से विपक्ष के लिए यह सीट बेहद मुश्किल होगी।

सरकार की योजनाओं को अभिमन्यु सहित अन्य भाजपा नेताओं ने जिस कार्यशैली के साथ जन-जन तक पहुंचाया है, उससे भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश दिखाई दे रहा है। इससे पूरा माहौल ही बदल गया है।

ये भी पढ़ें:- Haryana Assembly Elections: सीएम सौनी करेंगे पंचकूला का दौरा, संकल्प रथ यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

5379487