Logo
हरियाणा के कोसली निवासी नरेंद्र पर्वतारोही अब ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कोजास्को को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तीसरी बार फतह करेगा। युवा पर्वतारोही नरेन्द्र यादव ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कोजास्को के साथ अन्य 9 सबसे ऊंची चोटियों को 2018 व 2023 में फतह कर चुका है।

कोसली/रेवाड़ी: उपमंडल के गांव नेहरुगढ़ निवासी युवा पर्वतारोही अब ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कोजास्को को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तीसरी बार फतह करेगा। युवा पर्वतारोही नरेन्द्र यादव ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कोजास्को के साथ अन्य 9 सबसे ऊंची चोटियों को 2018 व 2023 में फतह कर चुके है। अभियान का आयोजन इंडिया माउंटेनियरिंग एसोसिएशन यानि आईएमए की ओर से किया जा रहा है। इस अभियान के लिए नरेंद्र 11 अगस्त को भारत से रवाना होंगे।

7 महाद्वीपों को फतेह करना उद्देश्य

आर्मी जवान कृष्णचंद के पुत्र नरेन्द्र का सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपों पर फतेह कर वर्ल्ड रिकार्ड बुक में छाप छोड़ने का है। नरेन्द्र ने पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर अनेक विश्व रिकार्ड बनाए है। 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई, 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पास किए है, जिसमें माउंट एवरेस्ट को 2016 व 2022 में छह दिन में बिना अनुकूलन के फतह किया। किलिमंजारो को तीन बार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में दो बार, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को दो बार, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ व उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतह किया है।

2008 में शुरू किया पर्वतारोहण का अभ्यास

नरेन्द्र ने वर्ष 2008 से पर्वतारोहण का अभ्यास शुरू कर दिया था। उसके बाद महज 19 वर्ष की आयु में 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-टू व 5612 मीटर ऊंची डीकेडी-टू के साथ कालिंदी पास व वासुकी ताल पास, लेह, गढ़वाल चोटी को फतेह करके सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बना। अब नरेन्द्र का अगला लक्ष्य अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विंसन को फतेह करना है, इसके लिए वह मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही यह कारनामा करने के लिए प्रयास करेंगे।

5379487