Logo
हरियाणा के रोहतक में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

रोहतक: गांव बलयाना में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला घायल हो गई और जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ पड़ी महिला को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल की पहचान मोनिका के रूप में हुई। पुलिस मामले में आरोपी पति की तलाश कर रही है।

घरेलू विवाद बताया जा रहा कारण

घायल महिला मोनिका ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उसकी पति विनोद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उसके पति विनोद ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में जाकर लगी, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। मामले में आरोपी विनोद अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी की तलाश जारी

गांव बलियाना में महिला को गोली मारने के मामले में आईएमटी थाना प्रभारी दिलबाग ने बताया कि उन्हें गांव में महिला को मारने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव बलियाना निवासी मोनिका को उसके पति विनोद ने आपसी कहासुनी के दौरान गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

5379487