Logo
सिरसा से दिग्गज नेता गोकुल सेतिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें सिरसा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच सिरसा से पूर्व विधायक लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती गोकुल सेतिया (Gokul Setia) ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस लक्ष्मण दास को सिरसा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इससे पहले वह  2019 का विधानसभा चुनाव गोपाल कांडा के खिलाफ लड़ चुके हैं। 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जॉइन करने के बाद गोकुल सेतिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके इलाके की भागीदारी भी सरकार में हो। सेतिया ने कहा कि पिछले 10 से 15 साल से उनके इलाके को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह बीजेपी में थे, तो उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए थे। बीजेपी को यह बात हजम नहीं हुई और पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इसके बाद उन्होंने साल 2019 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा और सिरसा के लोगों ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया। हालांकि, वह केवल 600 वोट से हार गए। 

खबरें है कि कांग्रेस सिरसा से गोकुल सेतिया को विधानसभा से उम्मीदवार बना सकती है। गोकुल सेतिया 2019 में निर्दलीय लड़कर गोपाल कांडा को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। कहा जा रहा है कि अगर कांग्रेस ने गोकुल रतिया को टिकट दिया तो वह एक बार फिर कांडा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। 

गोकुल सेतिया के नाना पांच बार रहे कांग्रेस से विधायक 

बता दें कि गोकुल सेतिया के नाना लक्ष्मण दास अरोड़ा कांग्रेस से जुड़े हुए थे। वह कांग्रेस से पांच बार विधायक रहे चुके हैं। वहीं गोकुल सेतिया की मां सुनीता सेतिया ने भी 2014 में बीजेपी की टिकट से सिरसा से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद सेतिया परिवार के रिश्ते बीजेपी से खराब हो गए थे और पूरे परिवार ने बीजेपी को छोड़ दिया था। 

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव: हरियाणा में Congress-AAP साथ लड़ेगी चुनाव?, राहुल गांधी ने की वकालत, संजय सिंह ने किया स्वागत

jindal steel jindal logo
5379487