Logo
हरियाणा के सोनीपत में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सोनीपत: सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित सावन उर्फ सुमित शामली यूपी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

पढ़ने निजी संस्थान में जाती थी पीड़िता

एक व्यक्ति ने 27 सितंबर को पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई करने के लिए निजी संस्थान में जाती थी। वहां उसकी मुलाकात सावन उर्फ सुमित के साथ हुई। उसने उसकी बेटी को बहला कर दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में कार्यवाही करते हुए लड़की का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाएं। जांच अधिकारी उप निरीक्षक परविंद्र की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी काबू

सोनीपत की सेक्टर-27 पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने की वारदात में शामिल आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित शिवम उर्फ गोल्डी ठरू का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही आरोपी से पूछताछ करते हुए मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

5379487