Logo
Sonipat News: सीएम नायब सिंह सैनी आज कविता जैन और राजीव जैन को मनाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। भाजपा रुठे नेताओं को मनाने की कोशिश में सफल हो गई है।

Sonipat News: हरियाणा के मुख्यमंत्री सीएम नायब सिंह सैनी आज सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन से मिलने के लिए पहुंचे। बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी कविता जैन और राजीव जैन से उनके आवास पर बात की। दरअसल राजीव जैन ने भाजपा पार्टी को छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया था। जिसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी रुठे नेताओं को मनाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। बहरहाल सीएम सैनी रुठे नेताओं को मनाने में सफल रहे।  
 

राजीव जैन और कविता जैन से मिले सैनी

सोनीपत में राजीव जैन का आवास सेक्टर 15 में है। सीएम सैनी के आने पर यहां पर सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया। राजीव और कविता जैन के समर्थक भी कोठी पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सीएम सैनी का जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष भी सैनी के साथ

बता दें कि इस बार सोनीपत में भाजपा ने कांग्रेस के निखिल मदान को टिकट दिया है। जिसके बाद से ही उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरु कर दिया है। दूसरी तरफ राजीव जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया था। जिसके बाद से ही भाजपा रूठे हुए अपने नेताओं को मनाने की कोशिश में लगी हुई थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी सीएम सैनी के साथ मौजूद हैं। 

राजीव जैन नामांकन वापस लेंगे

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार  राजीव जैन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी मनाने में कामयाब रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राजीव जैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन पार्टी का अहम हिस्सा है। दोनों रास्ता बदलने की कोशिश करेंगे तो मैं खुद उनके पास आ जाऊंगा। सैनी से मुलाकात के बाद राजीव जैन ने कहा है कि वह नामांकन वापस ले लेंगे। 

Also Read: हरियाणा विधानसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र से भाजपा के लिए कल करेंगे चुनावी शंखनाद

सोनीपत में 26 सितंबर को रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। दूसरी तरफ पूर्व मंत्री प्रो संपत सिंह को सांसद दीपेद्र हुड्डा भी उनसे मुलाकात करेंगे। टिकट नहीं मिलने पर संपत सिंह ने नलवा से निर्दलीय नामांकन किया है। 

5379487