Logo
हरियाणा के यमुनानगर में जानकारी के घर आई दो नाबालिग बहनों में से एक के साथ युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि आरोपी के दोस्त ने दूसरी बहन को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Yamunanagar: सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी जानकार के घर आई दो बहनों में से एक के साथ युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि युवक के दोस्त ने उसकी दूसरी बहन को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। दोनों बहने नाबालिग है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों युवकों के खिलाफ चार पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकार के घर गई थी दोनों नाबालिग

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी स्थित प्लाइवुड फैक्टरी में काम करती है। उसके साथ फैक्टरी में ही उसका पति, 13 व 14 साल की दो नाबालिग लड़कियां व एक बेटा रहता है। उनके घर पर शादीपुर निवासी एक महिला का आना जाना था। पहले वह महिला उसी फैक्टरी में ही काम करती थी। 24 जुलाई को वह महिला उनकी फैक्टरी में मिलने आई थी। इस दौरान उसकी दोनों लड़कियां महिला के साथ उनके घर रहने के लिए चली गई।

महिला के भाई व उसके दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित महिला ने बताया कि दो अगस्त को उसकी 13 वर्षीय लड़की ने उसे आकर बताया कि महिला का भाई साजन व उसका दोस्त नईम बाड़ी माजरा में काम करते हैं। दो-तीन दिन पहले साजन अपने दोस्त नईम के साथ शादीपुर में अपनी बहन के घर आया था। जहां पर आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी नईम उसकी बहन को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली लेकर चला गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ चार पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

5379487