Logo
Yamunanagar Road Accident: यमुनागर के जगाधीर से बस अंबाला की तरफ जा रही थी, उस दौरान बस टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए।

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में आज यानी 22 अक्टूबर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। दरअसल हरियाणा रोडवेज की बस टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद बस में सवार 45 यात्रियों में से 17 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

मुंह, हाथ पैरो पर आईं गंभीर चोटें 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस कंडक्टर संजीव कुमार और घायल महिला यात्री वैभव का कहना है,  जब रोडवेज की बस यमुनानगर से अंबाला जा रही थी, तब उस समय दोपहर 1 बजे के बाद बस गधौला टोल प्लाजा पर पहुंच गई, उस दौरान तेज रफ्तार से बस डिवाइडर से टकरा गई। बस टकराने के दौरान यात्री सीट से नीचे गिर गए, कुछ यात्री सीट से टकरा गए। हादसे में यात्रियों के मुंह, हाथ पैरो पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का जगाधरी के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Also Read: पंचकूला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बच्चों से भरी बस, 15 छात्र हुए घायल, मोरनी हिल्स जा रहे थे घूमने

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

थाना छप्पर के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि ब्रेक फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ है, हादसे में कंडक्टर को भी चोटें आई हैं। यात्रियों अंजू रानी अकीरा, शमीमा बेगम का कहना है कि जब वह  जगाधरी से बस में सवार होकर अंबाला की तरफ जा रहे थे, तब उन्हें  होने जैसी आवाज सुनाई दी थी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

5379487