Logo
हरियाणा के यमुनानगर में निगम कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव खंडवा के पास पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यमुनानगर: नगर निगम में मसकी के पद पर कार्यरत हमीदा निवासी गुलजार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव सुबह गांव खंडवा के पास पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले आरोपियों की तलाश कर रही है।

ड्यूटी के लिए निकला, शव पड़ा मिला

जानकारी अनुसार हमीदा निवासी फैजान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता गुलजार नगर निगम में मसकी के पद पर तैनात था। उसका पिता घर पर ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उस दिन निगम की छुट्टी थी। वह अपने पिता की तलाश में जुट गया, लेकिन रात भर तलाश करने के बाद भी उसके पिता का कुछ पता नहीं चला। सुबह 10 बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि गुलजार का शव गांव खंडवा के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही वह परिवार सहित मौके पर पहुंचा। उसके पिता के शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

सदर यमुनानगर थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति का शव गांव खंडवा के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन वह ज्यादा गंभीर चोट के निशान नहीं है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

5379487