Logo
Jharkhand Bridge Collapse: झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर बन रहे पुल ढहा गया। बताया जा रहा कि भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ है।

Jharkhand Bridge Collapse: झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर बन रहे पुल ढहा गया। बताया जा रहा कि भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल 5.5 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा था। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना शनिवार रात झारखंड की राजधानी रांची से करीब 235 किलोमीटर दूर देवरी ब्लॉक में हुई।

पुल का निर्माण चल रहा
अभियंता विनय कुमार ने बताया कि, 'पुल का निर्माणकार्य किया जा रहा है। शनिवार रात भारी बारिश के कारण पुल का गार्डर टूटा, जिसकी वजह से एक खंभा झुक गया। ठेकेदार को हिस्से का पुनर्निर्माण करने के लिए कहा गया है। उन्होंने पुल परियोजना लागत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एक सप्ताह पहले ही हुआ था काम
बता दें, पुल का निर्माण करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। यह पुल गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के दूरदराज के गांवों को जोड़ेगा। गार्डर पर शटरिंग का काम एक हफ्ते पहले हुआ था और इसे मजबूत करने के लिए कम से कम 28 दिनों की आवश्यकता होती है। 

बिहार में भी हुई घटनाएं
वहीं, हालही में बिहार मे पुल गिरने की घटना हुई। बीते 10-15 दिनों में बिहार में पांचवां पुल भरभराकर गिर गया। ताजा मामला मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के भेजा कोशी बांध चौक से महपतिया मुख्य सड़क में ललवारही निकट से आया है। भूतही बालन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से पानी के तेज बहाव में पुल गिर गिर गया। 

5379487