Logo
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक्शन में है। मंत्रियों को विभाग आवंटन के चंद घंटे बाद  सात जिलों के कलेक्टर बदल दिए। इनमें सीएम का गृह जिला उज्जैन भी शामिल है।  

भोपाल। मध्यप्रदेश में नई सरकार अस्तित्व में आते ही सक्रिय हो गई। मंत्रियों को विभाग आवंटन के 24  घंटे भी नहीं हुए थे कि ग्वालियर-उज्जैन सहित सात जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। इस बदलाव को विकास कार्यों में तेजी और प्रशासनिक कसावट के लिए की जा रही पहल से जोड़कर देखा जा रहा है। उज्जैन मुख्यमंत्री मोहन यादव का गृह जिला है, जबकि ग्वालियर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रभाव वाला जिला है। इन दोनों जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

जानें किस IAS को मिली कौन सी जिम्मेदारी  

IAS Transfer list Madhya Pradesh
IAS Transfer list Madhya Pradesh

राज्य शासन से जारी आदेश में ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, सिवनी और शिवपुरी जिला के कलेक्टर बदले गए हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह को हटाकर खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को पदस्थ किया गया है। वह मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के करीबी माने जाते हैं। वहीं बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन की कमान सौंपी गई है। जबलपुर नगर निगम के आयुक्त आशीष वशिष्ठ को अनूपपुर कलेक्टर, सागर में जिला पंचायत सीईओ रहे क्षितिज सिंघल को सिवनी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

इन IAS अफसरों को मिली यह जिम्मेदारी 

  1. विवेक पोरवाल: राजस्व आयुक्त, सचिव राजस्व, आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त

  2. संदीप यादव: सचिव विमानन, सविच जनसंपर्क, आयुक्त जनसंपर्क, एमडी मप्र माध्यम

  3. नीरज कुमार सिंह: कलेक्टर उज्जैन

  4. कुमार पुरुषोत्तम: उप सचिव सामान्य प्रशासन मंत्रालय

  5. नरेन्द्र कुमार सूर्यंवंशी:  कलेक्टर बैतूल

  6. अमनबीर सिंह बैंस: कलेक्टर गुना

  7. सोनिया मीना: कलेक्टर नर्मदापुरम

  8. रौशन कुमार सिंह: सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल

  9. स्पप्निल वानखेड़े: आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त

  10. प्रीति यादव: आयुक्त नगर निगम जबलपुर

5379487