Logo
MP BJP Membership Campaign: मध्य प्रदेश भाजपा का का सदस्यता अभियान मंगलवार, 3 सितंबर को शुरू हुआ। भोपाल कार्यालय में 2 बजे सीएम मोहन यादव वीडी शर्मा के हाथों सदस्यता प्राप्त की। इस दौरान मंत्रियों ने भी सदस्यता ली।

MP BJP Membership Campaign: भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान जारी है। मध्यप्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम मोहन यादव ने मिस्ड कॉल कर पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता प्रमाण-पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। 

CM मोहन यादव ने कहा 

  • सीएम ने कहा, मैं भाग्यशाली हूं। जिस तरह सूर्य-चंद्रमा के अथक परिश्रम से पूरी सृष्टि आनंद में डूबती हैं, उसी तरह हमारे संगठन की प्रणाली है। हमारी सरकार का प्रयास है कि कानून सबके लिए बराबर हो। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय के बाद हमने 22000 माइक उतारने का काम किया। प्रदेश के हर जिले में एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। पहले हेलिकॉप्टर घर में खड़ा होता था, लेकिन हमने गरीब के लिए खड़ा कर दिया। 
  • सीएम मोहन यादव ने आगामी उपचुनाव जीतने का दवा किया। कहा, अमरवाड़ा को लोग कांग्रेस का गढ़ कहते थे। लेकिन हमने कहा गढ़ नहीं वह गड़बड़ है। ढोल की पोल पकड़ ली। लेकिन अकेले चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य नहीं है। हर राष्ट्र भक्त को भाजपा से जब तक नहीं जोड़ नहीं लेते, चैन से नहीं बैठेंगे।

41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता, 64861 बूथ
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया, मप्र के 41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं। जो 64861 बूथों पर मंगलवार से अपनी भूमिका शुरू करेंगे। बूथ सहायक से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक 10-17 तारीख तक सदस्यता अभियान को गति देंगे। रोजाना वह नए लोगों को पार्टी में शामिल कराएंगे। कार्यशाला में इसके लिए टिप्स दिए जा चुके हैं। भोपाल से मॉनिटरिंग भी हो रही है। 

मिस्ड कॉल से बनें भाजपा को मेम्बर 
वीडी शर्मा ने कहा, सदस्यता अभियान में हम इतिहास बनाएंगे। शुभारंभ में सभी जिलों व बूथों के कार्यकर्ता जुड़े हैं। मिस्ड कॉल 8800002024 नंबर पर भी सदस्य बनाए जा रहे हैं। 1 करोड़ 31 लाख लोगों ने चंद घंटों में ही सदस्यता ले ली। 

प्राइवेट शिक्षकों को भी बनाएंगे पार्टी मेम्बर
भाजपा ने देशभर में 10 करोड़ और एमपी में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। शिक्षक दिवस पर निजी शिक्षकों को भी पार्टी का मेम्बर बनाया जाएगा। इसके लिए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हर सांसद को 25 हजार और विधायकों को 15 हजार नए सदस्य बनाने होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर से लेकर पार्टी के हर जनप्रतिनिधि को टारगेट दिया गया है।  

डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पार करेगा एमपी 
प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा, एमपी में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। हम इसे पार करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को हमने कभी तनाव में नहीं देखा। वह हमेशा हंसते मुस्कराते रहते हैं। कार्यकर्ताओं की बात धैर्य से सुनकर समाधान करते हैं।  

5379487