Logo
श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह राजधानी में दिख रहा है। भोपाल का बड़ा तालाब श्रीराम की रोशनी से नहा गया है। नरेला में मंत्री विश्वास सारंग ने 'रामलला प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा' निकाली। सीएम मोहन ने बैरागढ़ में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

भोपाल। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह भोपाल में भी जमकर देखने को मिल रहा है। CM मोहन यादव बैरागढ़ के हेमू कालानी स्टेडियम में 11 हजार रामभक्तों द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा पाठ में सम्मिलित हुए। यहां सीएम ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं भोपाल का बड़ा तालाब श्रीराम की रोशनी से नहा गया। चारों तरफ राममय की झलक देखने को मिल रही है। 

श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा
शहर की नरेला विधानसभा में कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में रामभक्त यात्रा में शामिल हुए। जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अशोका गार्डन स्थित मनसा देवी मन्दिर से श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा शुरू हुई। यात्रा का हर धर्म के नागरिकों ने स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोग यात्रा में बढ़-चढ़ शामिल हुए। यात्रा पर फूलों की वर्षा की और प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए।  

22 को दीपक जलाएंगे और रंगोली बनाएंगे 
मंत्री सारंग ने कहा, पूरा देश मध्यप्रदेश और नरेला विधानसभा राममय हो रही है। हम सभी का यह सौभाग्य है कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होने वाले हैं, इसको लेकर पूरे देश में उमंग और उल्लास है। सारंग ने कहा कि मोहल्ले सज गए हैं लाइटें लग गई हैं। हम सभी 22 जनवरी को दीपावली मनाएंगे, अपने-अपने घरों में दीपक जलाएंगे और रंगोली बनाएंगे।

भोपाल का बड़ा तालाब हुआ राममय, देखें वीडियो... 

5379487