Logo
प्रेम में दीवाने लोग किस हद तक जा सकते हैं। इसका अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता। एक ऐसा ही मामला भोपाल से सामने आया है। जिसमें प्यार में दीवानी छोटी बहन ने बड़ी बहन को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद छोटी बहन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Crime News: भोपाल की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाह रही थी। लेकिन यह बात बड़ी बहन को पसंद नहीं थी। बहन अपनी छोटी बहन को समझाने के लिए मायके आई हुई थी लेकिन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहा कि छोटी बहन की जान की दुश्मन बन बैठेगी। बड़ी बहन का नाम गायत्री है। गायत्री मायके में 24 नवंबर के दिन खाना खाने के बाद थायरायड की दवाई खाकर सोने चली गई। लेकिन कुछ ही देर बाद उसे घबराहट होने लगी। परिजन घबरा गए और गायत्री को अस्पताल लेकर पहुंच गए। हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 26 नवंबर 2023 को उसकी मौत हो गई।

पीएम के बाद हुआ खुलासा
गायत्री की मौत के बाद शव का पीएम कराया गया। पुलिस ने भी मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोबारा जांच करना शुरू कर दिया। पुलिस की जांच में लगभग 2 महीने बाद खुलाशा हुआ। जिसमें छोटी बहन बुलबुल सेन का नाम सामने आया।

घटना के बाद से आरोपी फरार 
इस मामले में बुलबुल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने यह प्रकरण मृतक की मां और भाई-बहन के बयान व पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस द्वारा पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

दोनों बहनों के बीच हुआ था झगड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी की बात को लेकर रोजाना घर में झगड़े हो रहे थे। बुलबुल किसी की भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थी। जिसे समझाने के लिए गायत्री को मायके बुलाया गया था। घटना के पहले गायत्री और बुलबुल का झगड़ा भी हुआ था। टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर बुलबुल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में उसका प्रेमी भी शामिल हो सकता है। जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

5379487